Search
Close this search box.

समर्थकों के साथ जयराम महतो की पार्टी में शामिल हुए कांग्रेस नेता नवीन चौरसिया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट: अमित अग्रवाल (गिरिडीह)

गिरिडीह (झारखण्ड)। गिरिडीह के सिहोडीह आम बगान में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के द्वारा बदलाव संकल्प महासभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष जयराम महतो शामिल हुए।

महासभा में कांग्रेस नेता नवीन चौरसिया अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जेएलकेएम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि दो साल पहले क्रांतिकारी योद्घा का जन्म उदय हुआ। बदलाव संकल्प महासभा में हम सभी संकल्प लेते है कि बदलाव लाकर ही दम लेंगे।

वहीं सिहोडीह आम बगान में जयराम महतो को सुनने के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हुई। इस दौरान जयराम महतो ने झारखंड सरकार और गिरिडीह विधायक पर जमकर निशाना साधा।

Leave a Comment

और पढ़ें