Search
Close this search box.

एक 58 वर्षीय वृद्ध की हत्या कर शव धान के खेत में फेंक देने की घटना का सफल अनावरण, प्रकाश में आए 02 अभियुक्त गिरफ्तार,

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट: निशा कांत शर्मा 

एटा – थाना मलावन पुलिस को मिली सफलता, करीब 05 दिन पूर्व थाना मलावन क्षेत्रांतर्गत एक 58 वर्षीय वृद्ध की हत्या कर शव धान के खेत में फेंक देने की घटना का सफल अनावरण, प्रकाश में आए 02 अभियुक्त गिरफ्तार, निशानदेही पर मृतक के जूते बरामद।

घटना का विवरण –

दिनांक 20.09.2024 को थाना मलावन पर सूचना प्राप्त हुई की ग्राम अकबरपुर में धान के खेत में महेश पुत्र सौदान सिंह निवासी ग्राम बहादुरपुर थाना मलावन एटा उम्र करीब 58 वर्ष का शव नग्नावस्था में पड़ा हुआ है। प्राप्त सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाते हुए प्राप्त तहरीर के आधार पर मुअसं0– 150/2024 धारा 103(1) बीएनएस बनाम बाइस्तवा मदनलाल पुत्र कायम सिंह, गुल्लन पुत्र रामवीर तथा दीपू पुत्र चन्द्रपाल निवासीगण ग्राम अकबरपुर थाना मलावन एटा पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी तथा अनावरण का विवरण –

विवेचना के दौरान की गई जांच एवं साक्ष्य आदि के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में नामित आरोपी 1. मदनलाल पुत्र कायम सिंह 2. दीपू पुत्र चन्द्रपाल निवासीगण अकबरपुर थाना मलावन जिला एटा की नामजदगी गलत पायी गयी, एवं एक अन्य अभियुक्त अजीत सिंह पुत्र राम अवतार उर्फ राधेश्याम निवासी ग्राम अकबरपुर थाना मलावन एटा का नाम प्रकाश में आया। दिनांक 24.09.24 को थाना मलावन पुलिस द्वारा नामित अभियुक्त गुल्लन एवं प्रकाश में आए अभियुक्त अजीत उपरोक्त को मधुपुरा हाइवे के पास से समय करीब 10.40 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

मुख्य बिंदु

1. पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि मृतक महेश यादव उर्फ दरोगा जी उन लोगों को आए दिन जाति सूचक शब्द कहकर अपमानित करते थे।

2. दिनांक 19.09.2024 को समय करीब 10 बजे गुस्से में आकर अभियुक्त गुल्लन एवं अजीत ने महेश यादव के साथ मारपीट की थी जिससे महेश उपरोक्त की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी।

3. अभियुक्तों द्वारा पुलिस एवं लोगों को भ्रमित करने के उद्देश्य से मृतक के कपड़े उतारकर उसके शव को नग्नावस्था में वहीं छोड़ दिया था।

4. अभियुक्तो द्वारा मृतक के जूतों को गांव के बाहर बने मंदिर के पास फेंक दिया था, जिन्हें अभियुक्तों की निशानदेही पर बरामद कर लिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-

1. गुल्लन सिह उर्फ शैलेन्द्र सिंह पुत्र रामवीर सिंह निवासी अकबरपुर थाना मलावन जिला एटा

2. अजीत सिंह पुत्र रामौतार सिंह उर्फ राधेश्याम सिंह निवासी अकबरपुर थाना मलावन जिला एटा

बरामदगी –

1. मृतक के जूते जिन्हें अभियुक्तों द्वारा गांव के पास बने मंदिर के बगल में फैंक दिया था।

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-

1. प्रभारी निरीक्षक नित्यानन्द पाण्डेय थाना मलावन, एटा

2. निरीक्षक अपराध अब्दुल कादिर थाना मलावन, एटा

3. व0उ0नि0 विनोद कुमार थाना मलावन, एटा

4. का0 647 पवन कुमार थाना मलावन, एटा

5. का0 776 नकुल कुमार थाना मलावन जिला एटा

Leave a Comment

और पढ़ें