Search
Close this search box.

भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक कमेटी के संस्थापक सदस्य/ साधारण सभा के सभापति श्री संजय कुमार मौर्य जी का राष्ट्रीय चेयरमैन (National Chairman ) के पद पर हुई पुनः ताजपोशी एवं संस्थापक सदस्य एवं निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ अंसारी जी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए साधारण सभा का उप सभापति एवं राष्ट्रीय संयुक्त चेयरमैन (joint national chairman)के पद की सौंपी गई जिम्मेदारी।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट: एके बिन्दुसार (चीफ एडिटर- BMF NEWS NETWORK)

नई दिल्ली। भारतीय मीडिया फाउंडेशन की संस्थापक टीम के सर्व समिति से संगठन का विस्तार जीरो ग्राउंड से सुचारू रूप से संचालित करते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।

भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एवं एवं संगठन निर्वाचन अधिकारी एके बिंदुसार ने विधिपूर्वक संगठन के सबसे महत्वपूर्ण पदों की घोषणा की है।

उन्होंने बताया कि संस्थापक मंडल के संपूर्ण सहमति से

*भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक कमेटी के संस्थापक सदस्य/ साधारण सभा के सभापति श्री संजय कुमार मौर्य जी का राष्ट्रीय चेयरमैन के पद पर पुनः ताजपोशी की गई है एवं संस्थापक सदस्य एवं निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ अंसारी जी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए साधारण सभा का उप सभापति एवं राष्ट्रीय संयुक्त चेयरमैन के पद पर ताजपोसी किया गया है।*

श्री एके बिंदुसार ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति का गठन उपरोक्त दोनों सम्मानित साथियों के नेतृत्व में किया जाएगा।

 

संगठन का विस्तार पूरी तरह से अनुशासित तरीके से होगी राष्ट्रीय कार्य समिति में कर्मठ जुझारू संघर्षील एवं सक्रिय मीडिया अधिकारी को ही नियुक्त किया जाएगा।

भारतीय मीडिया फाउंडेशन के केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी, केंद्रीय अनुशासन समिति, केंद्रीय सलाहकार परिषद , केंद्रीय पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी एवं केंद्रीय जनरल असेंबली के अध्यक्ष पदों के अध्यक्षों का पहले चुनाव होने के बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष गण, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं महासचिव गण, राष्ट्रीय सचिव गण,राष्ट्रीय संगठन सचिव गण, राष्ट्रीय प्रमुख प्रवक्ता, राष्ट्रीय सलाहकार गण, एवं राष्ट्रीय पार्षद गण सहित अन्य सभी पदों पर नियुक्ति की घोषणा नए सिरे से की जाएगी।

भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक कमेटी के संस्थापक सदस्य/ साधारण सभा के सभापति श्री संजय कुमार मौर्य जी को राष्ट्रीय चेयरमैन के पद पर पुनः ताजपोशी किये जाने एवं संस्थापक सदस्य एवं निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ अंसारी जी को साधारण सभा का उप सभापति एवं राष्ट्रीय संयुक्त चेयरमैन बनाए जाने पर समस्त मीडिया अधिकारियों ने स्वागत एवं अभिनन्दन करते हुए उन्हें बधाई दी हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें