Search
Close this search box.

सिन्दरी निवासी सरदार गुरुचरण सिंह के पुत्र अरविंदर सिंह के इलाज के लिए आर्थिक मदद हेतु,वी एस एस कर्मी व आम नागरिक से गुहार लगाये हैं।– सेवा सिंह/एवं चेंबर ऑफ कॉमर्स के दीपक कुमार दीपू।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

NEWS BMF के लिए झारखंड धनबाद से कैमरा मैन राज कुमार शर्मा के साथ ब्यूरो चीफ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

सिन्दरी, धनबाद। सिन्दरी गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान सिन्दरी निवासी सरदार गुरु चरण सिंह के पुत्र तथा एफ सी आई एल के वी एस एस इम्प्लाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष सेवा सिंह के भतीजे अरविंदर सिंह का इलाज टाटा मेमोरियल अस्पताल मुम्बई में चल रहा है चिकित्सकों ने अरविंदर सिंह के जीभ में कैंसर की बिमारी बताया है।इसको लेकर सेवा सिंह ने आम नागरिको से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने सरदार गुरुचरण सिंह को साधारण परिवार का सदस्य बताते हुए इस असाध्य रोग कैंसर जैसे बिमारी के इलाज के लिए आर्थिक मदद के लिए सहयोग करने की अपील की है।
उन्होंने आर्थिक मदद हेतु बैंक एकाउंट और क्यू आर कोड भी सोसल मीडिया पर पोस्ट किया है।
साथ ही अरविंदर सिंह के इलाज के लिए सिन्दरी चेम्बर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष दीपक कुमार दीपू ने संगठनों के साथ साथ धनबाद चेम्बर आफ कामर्स के सदस्यों एवं आम नागरिकों से भी आर्थिक मदद करने की अपील की है।

Leave a Comment

और पढ़ें