NEWS BMF के लिए झारखंड धनबाद से कैमरा मैन राज कुमार शर्मा के साथ ब्यूरो चीफ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।
- सिन्दरी गौशाला नुतनडीह बस्ती के ग्रामीणो ने दो दिन से विद्युत, पानी नहीं रहने के कारण गौशाला स्थित झारखंड विधुत वितरण निगम कार्यालय का किया घेराव,
- किया प्रदर्शन।
- नया ट्रांसफार्मर लगवाने का दिया गया आश्वासन।
- पुराने ट्रांसफार्मर को उतार कर ले गए विधुत विभाग।
सिन्दरी, धनबाद। सिन्दरी गौशाला स्थित नुतनडीह बस्ती में दो दिन से विधुत और पानी नहीं रहने के कारण सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने समाज सेविका श्री मति सावित्री पांडे के नेतृत्व में गौशाला स्थित झारखंड विधुत वितरण निगम कार्यालय का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया और तुरन्त विधुत बहाल करने की मांग किया। उपस्थित महिलाओं ने कहा कि लगातार तीन ट्रांसफार्मर बदला जा चुका है फिर भी विधुत के कारण लोग परेशान हैं। कार्यालय में उपस्थित कर्मियों ने तुरंत अपने उच्च अधिकारियों से वार्ता किया अधिकारियों ने नया ट्रांसफार्मर लगाने का आदेश दिया उसके बाद पूराने ट्रांसफार्मर को हटाया गया और धनबाद से नया ट्रांसफार्मर लगाए गए जो आज उसे चार्ज किया जाएगा फिर कल से विधुत बहाल हो सकेगा।