Search
Close this search box.

आगामी सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा मंडल का कार्यशाला संपन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)

चोपन/ सोनभद्र – मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी चोपन मंडल का आगामी दिनों में शुरू होने जा रहे सदस्यता अभियान को लेकर श्याम लाज में कार्यशाला आयोजित किया गया जहां मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दूबे जी एवं विशिष्ट अतिथि अशोक मौर्या उपस्थित रहे कार्यशाला शुरू होने से पूर्व पं दिनदयाल उपाध्याय एवं पं श्यामा मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम शुरू किया गया| कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ओमप्रकाश दूबे ने कहा कि 31 अगस्त को उत्तर प्रदेश के एक लाख बासठ हजार बारह बुथो पर एक साथ प्रषिक्षण कार्यक्रम होना तय हुआ साथ ही दो सितंबर को सदस्यता अभियान का शुरुआत किया जायेगा उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए संगठन चुनाव नहीं है संगठन पर्व है क्योंकि संगठन की सदस्यता संगठन की आत्मा है संगठन की सदस्यता विचारधारा की प्रक्रिया है इसलिए अपनी सदस्यता को सर्वस्पर्शी सर्वव्यापी सर्वग्राही बनाना है| सदस्यता अभियान दो चरणों में बनाना है आप सभी लोग अभी से तैयारी में लग कर अधिक से अधिक सदस्य बनायें | वहीं प्रभारी अशोक मौर्य ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया| अंत में अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया | इस मौके पर डॉ सत्येंद्र आर्य, सत्य प्रकाश तिवारी, विकास चौबे, तेजवंत पाण्डेय, विकास सिंह छोटकू, डॉ सुरेन्द्र मौर्या, राहुल सिंह, मनीष तिवारी, घनश्याम चौधरी, सुदामा गोंड़, संजय केशरी,प्रेम पटेल,सोनी रावत,सबनम मिश्रा, रामदुलारे खरवार, रामकुमार सोनी, हिमांशु प्रियदर्शी,धर्मशीला देवी, पूजा पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे |

Leave a Comment

और पढ़ें