Search
Close this search box.

धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विषयों पर अनवरत कार्य करते हुए 60 वर्ष पूर्ण किए विश्व हिन्दू परिषद् ने

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट: निशा कांत शर्मा 

जनेश्वर मिश्र सभागार जिला पंचायत परिसर में विश्व हिन्दू परिषद् के 60 वर्ष पूर्ण करने के उपलक्ष्य में षष्ठपूर्ति समापन वर्ष/स्थापना दिवस के हिन्दू सम्मेलन के स्वरूप में कार्यक्रम का आयोजन रहा। कार्यक्रम के शुभारंभ में संत श्रीरामकथा वाचक रवि समदर्शी ने राम चरित मानस में राम, शबरी के प्रसंग से सामाजिक समरसता का भाव जागृत करते हुए किया, धर्मांतरण की समस्या, गाय के प्रति आस्था व सम्मान, जाति के लिए नहीं हिंदुत्व के लिए संघर्ष का स्वभाव तथा बांग्लादेश के उदाहरण के साथ हिन्दू संघर्ष की तैयारी, स्वदेशी का आवाहन आदि विषयों पर अपना मार्गदर्शन दिया। नारी सम्मान, कुटुंब प्रबोधन, बच्चों में संस्कार, घर का वातावरण हिन्दू मय हो जैसे विषयों को उपासना सिंह प्रांत संयोजिका दुर्गा वाहिनी ने रखा। मुख्य वक्ता के रुप में दिग्विजय नाथ तिवारी प्रांत संयोजक बजरंग दल ने कहा विश्व हिंदू परिषद विश्व का सबसे बड़ा हिंदू संगठन है जिसकी स्थापना 1964 में पूज्य स्वामी चिन्मयानंद जी के मुंबई स्थित सांदीपनी आश्रम में 29 अगस्त 1964 को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर हुई थी इसका उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना हिंदू धर्म की रक्षा और हिंदू समाज के धार्मिक सामाजिक और सांस्कृतिक विषयों पर काम करना है विहिप ने ने 60 वर्षों में कई प्रमुख उपलब्धियां प्राप्त की है। संत संपर्क, गौ रक्षा, अवैध धर्मांतरण को रोकना तथा धर्मांतरित को स्वधर्म में वापस लाना, सेवा कार्य राम जन्मभूमि आंदोलन, धार्मिक यात्राएं जैसे कई महत्त्वपूर्ण कार्यों को करने का कार्य निरंतर कर रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट उदयवीर वर्मा ने की मंच पर शिव शंकर वार्ष्णेय सह विभाग संघ चालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, राजेंद्र बाल्मिकी तथा सुधाकर गुप्ता जिलाध्यक्ष विहिप रहे। कार्यक्रम का संचालन शिवांग गुप्ता जिलामंत्री विश्व हिन्दू परिषद् ने किया आयोजन में सुशील कुमार विभाग संगठन मंत्री,सुनील सोलंकी, अरविंद सिंह चौहान प्रांत अध्यक्ष गौरक्षा आयाम सुजीत देव, तरुण शर्मा, अवधेश मिश्रा, अनिल बाल्मिकी,नगर पालिका अध्यक्ष सुधा गुप्ता, प्रेमलता वर्मा डेविड, अभिसार गुप्ता,प्रशांत पाठक, माधव गुप्ता, लक्ष्मण सिंह चौहान आदि सैकड़ों की संख्या में हिन्दू समाज उपस्थित रहा।

Leave a Comment

और पढ़ें

जेवर एयरपोर्ट के द्धितीय चरण में अधिग्रहण की जा रही भूमि से प्रभावित कृषकों की समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण कराने के उद्देश्य से आज छेदी सिंह इंटर काॅलिज आकलपुर, म्याना जेवर में किसान चौपाल का किया गया आयोजन

जेवर एयरपोर्ट के द्धितीय चरण में अधिग्रहण की जा रही भूमि से प्रभावित कृषकों की समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण कराने के उद्देश्य से आज छेदी सिंह इंटर काॅलिज आकलपुर, म्याना जेवर में किसान चौपाल का किया गया आयोजन