Search
Close this search box.

नाबालिग को बहला फुसला कर भगा ले जाने की घटना में प्रकाश में आए अभियुक्त को 12 घंटे में गिरफ्तार कर अपहृता को किया सकुशल बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट: निशा कांत शर्मा 

एटा – थाना आवागढ़ पुलिस को मिली सफलता, थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला फुसला कर भगा ले जाने की घटना में प्रकाश में आए अभियुक्त को 12 घंटे में गिरफ्तार कर अपहृता को किया सकुशल बरामद।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान अभियान के तहत थाना आवागढ़ पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला फुसला कर भगा ले जाने की घटना में थाना आवागढ़ पर पंजीकृत *मुअसं– 152/2024 धारा 137(2)/87 बीएनएस* में प्रकाश में आए अभियुक्त आशिक पुत्र शमशाद निवासी पोंडरी थाना अवागढ़ जनपद एटा को गिरफ्तार कर अपहृता को सकुशल बरामद किया गया है।प्रकरण में थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-*
1. आशिक पुत्र शमशाद निवासी पोंडरी थाना अवागढ़ जनपद एटा

*गिरफ्तार/बरामद करने वाली पुलिस टीम*
1. उ0नि0 देवेंद्र सिंह
2. हेड कांस्टेबल 220 कौशल कुमार
3. महिला कांस्टेबल 47 मधुबाला

Leave a Comment

और पढ़ें