अवैध असलहा कारतूस सहित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट: निशा कान्त शर्मा 

एटा – थाना बागवाला पुलिस को मिली सफलता, थाना बागवाला पुलिस द्वारा अवैध असलहा कारतूस सहित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में अवैध शस्त्र बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बागवाला पुलिस द्वारा आज दिनांक 24.07.2023 को समय 13.45 बजे एक अभियुक्त जितेन्द्र सिंह पुत्र विजयपाल सिंह निवासी नगला मडिया थाना बागवाला जनपद एटा को एक अवैध रायफल व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0 128/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता

1. जितेन्द्र सिंह पुत्र विजयपाल सिंह निवासी ग्राम मडिया थाना बागवाला जनपद एटा।

बरामदगी

1. एक अवैध रायफल व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर।

*गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल

1. उ0नि0 श्री बलराम सिंह

2. का0 ओमवीर सिंह

3. का0 रोहन कुमार

4. म0का0 अनुराधा

Leave a Comment

और पढ़ें