रिपोर्ट: निशा कांत शर्मा
कासगंज,आज यहां रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती , क्षेत्राधिकारी नगर अजीत चौहान , प्रतिसार निरीक्षक रविन्द्र मलिक एवं अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा एक पेड़ मां के नाम व पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ अभियान 2024 के अन्तर्गत पौधा रोपण किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पौधा रोपण ही काफी नहीं है उसके वृक्ष बन जाने तक उसकी देखरेख और परवरिश भी बहुत जरूरी है तभी पर्यावरण का संरक्षण और हरित वातावरण बन सकेगा। उन्होंने पुलिस कर्मियों द्वारा ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने का आह्वान किया।