Search
Close this search box.

दुद्धी: प्राथमिक विद्यालय में शैक्षिक शिविर का किया गया आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट: शकीर अख़्तर (सोनभद्र)

  • गर्मियों की छुट्टी के बाद स्कूल हुए गुलजार, बच्चों को कराया गया शैक्षिक भ्रमण

दुद्धी (सोनभद्र)। शिक्षा क्षेत्र दुद्धी के प्राथमिक विद्यालय कलकलीबहरा प्रथम के सभी बच्चों को शैक्षिक भ्रमण कराया गया। गर्मी की छुट्टी खत्म होने के बाद विद्यालय खुलने पर शिक्षकों द्वारा का बच्चों का अभिनंदन किया गया तथा उन्हें स्वस्थ जीवन शैली अपनाने हेतु प्रेरित करते हुए प्राकृतिक स्थल का भ्रमण कराया गया।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका वर्षा रानी जायसवाल द्वारा फीता काटकर शैक्षिक शिविर का शुभारंभ किया गया। बहुत आनंद और उत्साह से भरे सभी बच्चों ने कनहर की सहायक बरसाती ‘लौआ नदी’ के किनारे प्राकृतिक परिदृश्यों व नदी के प्रवाहतंत्र, वनस्पति जगत में विविध पेड़ पौधों को देखा।

पेड़, पौधे, नदी, झरना तथा प्राकृतिक संसाधनों की दी गई जानकारी

इसके बाद हिरेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर पहुंच बच्चो के साथ गोष्ठी किया गया तथा उन्हें विभिन्न पेड़-पौधों व नदी, झरनों के बारे में जानकारी दी गई। परिसर के पार्क में बच्चों ने मिलजुल कर खूब खेल खेले व नृत्य किए। मंदिर के पुरोहित के द्वारा बच्चों का चंदन टीका करते हुए स्वागत किया गया। यहां जलपान ग्रहण कर बच्चों ने पीपल, बेल, अमरुद, नीम, कदम्ब, बेर, अशोक समेत कई वृक्षों को देखा तथा उसके महत्व के बारे में जाना।

अपने घर और आसपास पेड़ लगाने के लिए किया गया प्रेरित

मंदिर प्रबंधक बालकृष्ण जायसवाल ने सभी बच्चों को इस वर्ष अपने घर और घर के आस-पास वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया। बताया कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए हमें वर्षा के जल को अधिक से अधिक संचयन करना है, जिससे पृथ्वी अंदर से रिचार्ज हो सके। साथ ही हम सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पृथ्वी के तापमान को कम करना है, जिससे प्रकृति का संतुलन बना रहे। अध्यापक अविनाश गुप्ता ने यातायात के नियमों पर प्रकाश डाला तो अध्यापिका सरिता ने बच्चों को संचारी रोगों से सुरक्षा व बचाव के बारे में अवगत कराया।

इस मौके पर अविनाश गुप्ता, लक्ष्मीपुरी सिंह, अनारो देवी, जगती देवी, शुभम जायसवाल, ग्रामीण राजपाल समेत आसपास के कई लोगों ने उपस्थित रहकर शैक्षिक भ्रमण को सीख पूर्ण बनाया।

Leave a Comment

और पढ़ें

जेवर एयरपोर्ट के द्धितीय चरण में अधिग्रहण की जा रही भूमि से प्रभावित कृषकों की समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण कराने के उद्देश्य से आज छेदी सिंह इंटर काॅलिज आकलपुर, म्याना जेवर में किसान चौपाल का किया गया आयोजन

जेवर एयरपोर्ट के द्धितीय चरण में अधिग्रहण की जा रही भूमि से प्रभावित कृषकों की समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण कराने के उद्देश्य से आज छेदी सिंह इंटर काॅलिज आकलपुर, म्याना जेवर में किसान चौपाल का किया गया आयोजन