Search
Close this search box.

अयोध्या में बने प्रभु श्री रामलला मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मुख्य आचार्य रहे काशी के आचार्य पं लक्ष्मीकांत भट्ट जी का निधन…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट: निशा कांत शर्मा 

अयोध्या में बने प्रभु श्री रामलला मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मुख्य आचार्य रहे काशी के आचार्य पं लक्ष्मीकांत भट्ट जी का निधन…

जानते हैं कौन थे ??

काशी के प्रमुख संत पूज्यपाद पंडित लक्ष्मीकांत मथुरानाथ भट्ट जी.. (17वीं शताब्दी के विद्वान गागा भट्ट के प्रत्यक्ष वंशज)

विद्वान गागा भट्ट.. काशी के प्रकांड पं. गागाभट्ट ने शिवाजी के रूप में भारत को दी नई पहचान दी थी..
छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की अध्यक्षता की थी।

औरंगजेब के भय से महाराष्ट्र व अन्य राज्यों के ब्राह्माण उनका राज्याभिषेक करने की हिम्मत न जुटा सके थे तब..
.. तब काशी के परम विद्वान पं. विश्वेश्वर भट्ट उर्फ गागाभट्ट अपना संन्यास आश्रम भंग कर रायगढ़ पहुंचे और ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी (तब छह जून 1674, इस वर्ष 12 जून) को वैदिक पद्धति से शिवाजी का राज्याभिषेक कराया और छत्रपति के रूप में भारत को एक नई पहचान दी।
इस दिन को शिवाजी ने ‘हिदवी साम्राज्य दिवस’ या ‘हिदू पद पादशाही दिवस’ घोषित किया।

प्रभु श्री राम जी पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे

ॐ शांति ???
साभार

Leave a Comment

और पढ़ें