Search
Close this search box.

मध्य प्रदेश में संगठन विस्तार का कार्य प्रारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सिम्मी भट्टी की खास रिपोर्ट।

स्वतंत्र पत्रकार अखिलेश कुमार तिवारी जिला उपाध्यक्ष रीवा एवं पारसनाथ पटेल बनाए गए भारतीय मीडिया फाउंडेशन रामपुर नैकिन जिला सीधी के ब्लॉक उपाध्यक्ष।

नई दिल्लीः भारतीय मीडिया फाउंडेशन नई दिल्ली स्थित बंगाली कॉलोनी महावीर एनक्लेव राष्ट्रीय कार्यालय से जारी बयान में भारतीय मीडिया फाउंडेशन केंद्रीय सलाहकार परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश के मुख्य प्रशासक बालकृष्ण तिवारी जी ने बताया कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय चेयरमैन संजय कुमार मौर्या जी, एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ अंसारी जी के नेतृत्व में संगठन के संस्थापक एके बिंदुसार के दिशा-निर्देशन में जीरो ग्राउंड से सभी राज्यों में संगठन का विस्तार नए सिरे से करने की योजना पर कार्य प्रारंभ हो गया है।
उन्होंने कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एवं केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष एके बिंदुसार जी, राष्ट्रीय डिप्टी चेयरमैन बाबूलाल जायसवाल जी , केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी के केंद्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविकांत साहू जी एवं केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रेम रंजन झां जी, केंद्रीय उपाध्यक्ष मदन मोहन पाठक जी, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रोफेसर डॉक्टर एन एन तिवारी जी, केंद्रीय उपाध्यक्ष भगवती शरण तिवारी जी एवं केंद्रीय पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष करन छौकर जी, केंद्रीय अनुशासन समिति के केंद्रीय अध्यक्ष राम आसरे जी, केंद्रीय जनरल असेंबली परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष अविनाश रंजन जी, राष्ट्रीय प्रवक्ता कृष्णकांत जायसवाल जी ,राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री राम केसरी जी, राष्ट्रीय सदस्यता मैनेजमेंट प्रभारी अजय सेठ जी , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण माधव मिश्रा जी,राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव मयंक उपाध्याय जी, किसान मजदूर फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र के मुख्य प्रशासक राजेंद्र वाघ जी एवं राष्ट्रीय कोर कमेटी एवं केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी के सहमति एवं मध्य प्रदेश कोर कोर कमेटी के सहमति पर समाज सेवी एवं स्वतंत्र पत्रकार अखिलेश कुमार तिवारी को जिला उपाध्यक्ष रीवा एवं पारस नाथ पटेल जी को रामपुर नैकिन का ब्लॉक उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन केंद्रीय अनुशासन समिति के केंद्रीय अध्यक्ष राम आसरे जी एवं केंद्रीय पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष करन छौकर जी ने संयुक्त रूप से कहा कि संगठन का विस्तार जीरो ग्राउंड से प्रारंभ हो चुका है करोड़ों पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के अधिकार सम्मान सुरक्षा का सवाल है इसी मिशन को लेकर 2017 से भारतीय मीडिया फाउंडेशन निरंतर संघर्ष की कड़ी से जुड़ा है।
उन्होंने बताया कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया को संवैधानिक दर्जा दिलाना ही भारतीय मीडिया फाउंडेशन का मुख्य मिशन एवं उद्देश्य है किसी भी कीमत पर पत्रकारों के ऊपर हो रहे शोषण अत्याचार के मामले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, संगठन जीरो ग्राउंड से गठित हो रहा है सक्रिय लोगों को नई जिम्मेदारियां देकर नेतृत्व सौंपा जाएगा।
और नए ज्वाइन होने वाले साथियों को भी जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन की ओर से नवनिर्वाचित मीडिया अधिकारियों एवं पदाधिकारियों का हार्दिक स्वागत अभिनंदन करते हुए संगठन को मजबूत करने 23 अगस्त को दिल्ली में आयोजित महासम्मेलन की सफलता के लिए तन मन धन से सहयोग करने की अपील की है।

Leave a Comment

और पढ़ें