Search
Close this search box.

अयोध्या धाम में भगवान परशुराम का मंदिर बनाने का चाणक्य परिषद ने लिया निर्णय

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट: निशा कांत शर्मा (एटा)

अयोध्या। अखिल भारतीय चाणक्य परिषद एंवम श्री श्री परशुराम सेवा ट्रस्ट की आवश्यक बैठक प्रेस क्लब सिविल लाइन अयोध्या में संपन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक एवं श्री श्री परशुराम सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित कृपा निधान तिवारी ने किया और संचालन जिला महामंत्री लषणधर त्रिपाठी और अध्यक्षता पूर्व प्रधान उमाशंकर तिवारी ने किया। बैठक में परिषद के उत्थान पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें परिषद से युवाओं को जोड़ने एवं ब्राह्मणों के मजबूत करने की योजनाओं को मूर्त रूप देने के साथ गरीब ब्राह्मणो का सहयोग एवं परिषद की संख्या बढ़ाने के लिए युवा बिंग तैयार करने के लिए सुनील कुमार पांडे को सर्व सम्मत से युवा अध्यक्ष मनोनीत किया गया। परिषद ने राम जन्मभूमि निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेद्र मिश्र को अयोध्या धाम में भगवान परशुराम जी के मंदिर को रामलला के मंदिर परिसर में बनाने हेतु ज्ञापन देने का सर्वसम्मत से निर्णय लिया गया। सर्व विदित है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम और भगवान परशुराम का संवाद हुआ था इसके जीवन्त संस्मरण के लिए उनका मंदिर बनाने की आवश्यकता ब्राह्मण समाज ने मानते हुए मांग कियाहै।बैठक का संचालन लषणधर त्रिपाठी ने किया।बैठक मे चाणक्य परिषद के प्रयाग दत्त तिवारी जिला कोषाध्यक्ष कौशल किशोर मिश्रा उमाशंकर तिवारी केपी तिवारी, अशोक कुमार तिवारी, देवेंद्र पांडे, इंद्रदेव प्रसाद चौबे, सुनील पांडेय ,डॉ दुर्गा प्रसाद तिवारी, उमा प्रसाद दुबे, शिवाकांत तिवारी, रमा पांडे ,नंदेश्वर पान्डेय ,पी डी दुबे शिव कुमार पांडे गुड़िया त्रिपाठी, गीता मिश्रा ,अजीत तिवारी, उमाशंकर मिश्र ,राज किशोर शर्मा ,देवी प्रसाद दुबे ,दिनेश पाठक, विश्वनाथ तिवारी, राजेंद्र प्रसाद मिश्र, राम सुरेंद्र मिश्र, अवधेश मिश्र, प्रदीप पाठक राजेंद्र तिवारी, जयप्रकाश आदि भारी संख्या मे परिषद के लोग उपस्थित है।

Leave a Comment

और पढ़ें