Search
Close this search box.

ब्राह्मण सभा का आयोजन कर बनाई युवा कार्यकारिणी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट: निशा कांत शर्मा (एटा)

कासगंज। शहर के कपिल मुनि धर्मशाला में विश्व ब्राह्मण दिवस पर आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें नगर क्षेत्र के अतिरिक्त अन्य कस्बाई और ग्रामीण अंचल के ब्राह्मण बंधुओं ने हिस्सा लिया। बैठक में ब्राह्मण कल्याण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पांडे ने विप्र शिरोमणि भगवान विष्णु के छटे अवतार महर्षि परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित किया। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने एवं समाज हित में योगदान करने हेतु जागरूक किया गया। इस दौरान जनपद कार्यकारिणी का भी गठन किया गया जिसमें अमित उपाध्याय को युवा जिलाध्यक्ष, आचार्य आयुष मिश्र को महामंत्री, आचार्य यशवर्धन उपाध्याय को कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त आयुष पचौरी, सानू मिश्र, नीरज शर्मा, दिनेश शर्मा, वैभव मिश्र, कृष्ण उपाध्याय को मंत्री बनाया गया। इस दौरान अभिषेक दुबे राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी आदर्श ब्राह्मण फाउंडेशन, विपिन, अमित, वीरेश, अंकित, गजेंद्र वशिष्ठ, अंकित उपाध्याय, हर्षित शर्मा, आशू उपाध्याय, बिट्टू मिश्र, आर्यमन सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के बंधु उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें