रिपोर्ट: निशा कांत शर्मा (एटा)
लखनऊ। ऋषभांचल तीर्थ गाजियाबाद के स्थापना के मौके पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि न्यायमुर्ति उच्च न्यायालय डा• सुधीर जैन जी द्वारा जाने माने समाज सेवक शैलेन्द्र कुमार जैन को माल्यार्पण कर अंग वस्त्र पहनाया गया तथा प्रशस्ति पत्र व 31000 की राशि भेंट कर ऋषभदेव पुरस्कार लखनऊ से सम्मानित किया गया।
आपको बताते चलें कि समाज सेवक शैलेंद्र कुमार जैन को भगवान ऋषभदेव के योगदान पर उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है। यह कार्यक्रम मां कौशल के सानिध्य में संपन्न हुआ। इस मौके पर जैन समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।