Search
Close this search box.

ठेकेदार ने अधिकारियों को गुमराह कर काटे महुआ के पेड़

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खागा से अभिषेक शास्त्री की खास रिपोर्ट 

-अफसरों ने ठेकेदार पर कार्रवाई करने का दिया भरोसा

खागा। वन विभाग की लापरवाही के चलते क्षेत्र में धड़ल्ले से हरे पेड़ों की कटाई की जा रही है। इसके बाद भी विभाग वन माफियाओं पर शिकंजा नहीं कस पा रहा है। इसके अलावा प्रशासन भी इस तरफ अनदेखी कर रहा है। हर वर्ष शासन हरियाली को बढ़ावा देने के लिए पौधरोपण अभियान चलाता है। इस पर शासन द्वारा करोड़ों रुपए खर्च किए जाते हैं जबकि उसकी सुरक्षा को लेकर संबंधित विभाग ही लापरवाही बरतते हैं। इस समय तहसील क्षेत्र में फलदार पेड़ों की अंधाधुंध कटाई की जा रही है। इसके अलावा किसान भी खेतों की मेढ़ पर लगे हरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। किसान बिना अनुमति के फलदार पेड़ों को काटकर ठेकेदारों को बेच देते हैं। इससे पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है। उमरा गांव समीप प्रधान ढाबा के सामने कोल्ड स्टोर के पीछे ठेकेदार सादिग ने अधिकारियों को गुमराह करके महुआ के 10 पेड़ों को काट दिया। मामले में वन दरोगा शेर सिंह ने बताया कि ठेकेदार को खोखले व बीमार पेड़ काटने की अनुमति दी गई है। अगर ठेकेदार ने झूठ बोलकर हरे पेड़ों पर कुल्हाड़ा चलाया है तो कार्रवाई कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें