Search
Close this search box.

निरंकारी संत को दी श्रद्धांजलि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एटा से निशा कांत शर्मा की विशेष रिपोर्ट 

एटा।  सतगुरु माता सुदिक्षा जी महाराज की किरपा से ब्रांच एटा में ब्रह्मलीन संत महेन्द्र पाल दुवे जी की स्मृति में प्रेरणा दिवस समागम का अयोजन हुआ। आगरा से पधारी निरंकारी प्रचारक संत कांता महेंद्रू ने बताया मानव जीवन आत्मा की मुक्ति के लिए मिला है । यदि मानव समय रहते हुए परमात्मा की प्राप्ति कर ले तो उसका जीवन 84 लाख योनियों के बंधन से मुक्त सकता है। तन, मन, धन न मानव का है न वो साथ ले जा सकता है। मानव का कर्म की उसकी पूजा है।

मानवीय जीवन बिना ब्रह्मज्ञान के अधूरा है। ब्रह्मज्ञान द्वारा ही जीवन मे प्रीत, नम्रता, सहनशीलता , जैसे दिव्य गुणों क्या बिस्तर होता है।

 

अपने बताया कि जब परमात्मा से हमें सच्चा प्रेम हो जाता है तब इस मायावी संसार के लाभ और हानि हम पर प्रभाव नहीं डाल पाते क्योंकि तब ईश्वर का प्रेम और रज़ा ही सर्वोपरि बन जाते हैं। इसके विपरीत जब हम स्वयं को परमात्मा से न जोड़कर केवल इन भौतिक वस्तुओं से जोड़ लेते हैं तब क्षणभंगुर सुख-सुविधाओ के प्रति ही हमारा ध्यान केन्द्रित रहता है। जिस कारण हम इसके मोह में फंसकर वास्तविक आनंद की अनुभूति से प्रायः वंचित रह जाते है। वास्तविकता तो यही है कि सच्चा आनंद केवल इस प्रभु परमात्मा से जुड़कर उसकी निरंतर स्तुति करने में है जो संतों के जीवन से निरंतर प्रेरणा लेकर प्राप्त किया जा सकता है। यही भक्त के जीवन का मूल सार भी है। परिवार, समाज एवं संसार में स्वयं प्यार बनकर प्रेम रूपी पुलों का निर्माण करें क्योंकि समर्पण एवं प्रेम यह दो अनमोल शब्द ही संपूर्ण प्रेमा भक्ति का आधार है जिसमें सर्वत्र के कल्याण की सुंदर भावना निहित है।

संत निरंकारी मिशन के आगरा जोन के जोनल इंचार्ज एच के अरोड़ा जी ने ब्रह्मलीन संत के लिए कहा की संत कभी मरते नही उनका कर्म और व्यवहार सदा ही मानव जाति को प्रेरणा प्रदान करता है।रिपोर्ट निशा कांत शर्मा एटा

Leave a Comment

और पढ़ें

जेवर एयरपोर्ट के द्धितीय चरण में अधिग्रहण की जा रही भूमि से प्रभावित कृषकों की समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण कराने के उद्देश्य से आज छेदी सिंह इंटर काॅलिज आकलपुर, म्याना जेवर में किसान चौपाल का किया गया आयोजन