Search
Close this search box.

किसान मजदूरों ने ग्रामीण भारत को भ्रष्टाचार अत्याचार अन्याय शोषण मुक्त बनाने के लिए ली शपथ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट: निशा कांत शर्मा (एटा)

किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर किसान मजदूरों ने ग्रामीण भारत को भ्रष्टाचार अत्याचार अन्याय शोषण मुक्त बनाने के लिए शपथ ली।

आपको अवगत करना है कि आज दिनांक 15.05.2024 को अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले अवागढ़ ब्लॉक के गांव नगला नया में संगठन के प्रमुख पदाधिकारी / कार्यकर्ताओं ने बैठक आयोजित कर किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि मनाई।

उक्त बैठक में किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सर्वप्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी ने कहा कि आज के दिन किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत जी का निधन हुआ था यह दिन हिंदुस्तान के इतिहास में किसान बिरादरी के लिए बहुत ही दुखद समय रहा है जिसे किसान मजदूर पीढ़ी दर पीढ़ी कभी भुला नहीं सकते हैं श्रद्धेय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत जी को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन किसान मजदूर नौजवानों के लिए संघर्ष पूर्ण रहा आज कृषि प्रधान देश में सबसे अत्यधिक किसान मजदूर नौजवान और महिलाओं का शोषण हो रहा है उन पर लगातार अत्याचार अन्याय किया जा रहा है जिससे किसान मजदूर नौजवानों में काफी आक्रोश व्याप्त है हम सब लोग मिलकर के उक्त अन्याय के खिलाफ लड़ने का काम करेंगे हिंदुस्तान के किसान मजदूर नौजवान जब तक संगठित होकर संघर्ष नहीं करेंगे तब तक आने वाली सरकार अपने राजनेताओं के निजी स्वार्थों की पूर्ति हेतु प्रशासनिक मशीनरी को बढ़ावा देते हुए ग्रामीण भारत की जनता की लूट करने का काम कराते रहेंगे आने वाले समय में किसान मजदूर किसी भी व्यक्ति को किसी भी हाल में आम जनता को लूटने की छूट नहीं देंगे निश्चित रूप से जब तक किसान मजदूर नौजवान संगठित होकर सड़कों पर लड़ने का काम नहीं करेंगे तब तक किसानों का शोषण बंद होने वाला नहीं है आज के समय में हम सब को संगठित होकर के सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई को मजबूती से लड़ने की जरूरत है उक्त बैठक के अन्त में उपस्थित किसान मजदूर नौजवान, महिलाओं ने भ्रष्टाचार अत्याचार अन्याय शोषण के खिलाफ लढने की सफथ ली।

राष्ट्रीय महासचिव तेज सिंह वर्मा ने कहा कि जाती नाक मूंछ पार्टी से ऊपर उठकर जब तक किसान मजदूर नौजवान महिलाएं संगठित होकर के संघर्ष नहीं करेंगे तब तक उनके अधिकारों को कोई भी देने का काम नहीं करेगा वास्तविकता यह है कि निरंतर मशीनरी जनता को लूटने का काम कर रही है और सत्ताधारी दल के नेता उक्त मशीनरी को संरक्षण देने का काम करते हैं जरूरत है कि जनता अब खुद दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राजनेताओं के चक्कर में न पढ़कर अपने हाथों को मजबूत कर लड़ने का काम करेगी तभी सही मायने में किसान मजदूर की समस्याओं का समाधान होगा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश शीतलपुर, मंडल महासचिव गीतम सिंह वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष चरण सिंह राजपूत, निहाल सिंह, लोकेंद्र सिंह, हुतेंद्र सिंह, नीरज बाबू, मानवेंद्र राजपूत, ज्ञानेंद्र वर्मा, गंगा सिंह, महारानी देवी, पार्वती देवी, सुनीता देवी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

जेवर एयरपोर्ट के द्धितीय चरण में अधिग्रहण की जा रही भूमि से प्रभावित कृषकों की समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण कराने के उद्देश्य से आज छेदी सिंह इंटर काॅलिज आकलपुर, म्याना जेवर में किसान चौपाल का किया गया आयोजन