Search
Close this search box.

सुदिति ग्लोबल एकेडमी के महेन्द्र शर्मा ने 97.00% अंक प्राप्त कर किया टॉप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट: निशा कांत शर्मा (एटा)

कक्षा 12 विज्ञान वर्ग में विद्यालय की छात्रा सलोनी सेंगर ने 95.60% अंक प्राप्त कर किया टॉप एवं छात्र-छात्राओं ने स्कूल पहुँच कर अध्यापकों के साथ मनाया जश्न और लिया आशीर्वाद
सी०बी०एस०ई० द्वारा घोषित कक्षा 10 के नतीजों में शहर के कानपुर रोड, जनेतपुर-जैतापुर मोड़ स्थित सुप्रिसिद्ध विद्यालय सुदिति ग्लोबल एकेडमी के छात्र महेन्द्र शर्मा पुत्र श्री राजकुमार शर्मा एवं श्रीमती साधना शर्मा ने 97.00% अंक प्राप्त करके विद्यालय एवं अपने माता – पिता का नाम रोशन किया | छात्र महेन्द्र शर्मा ने हिंदी में 92, अंग्रेजी में 94, गणित में 98, विज्ञान में 97, सामजिक विज्ञान में 98 एवं कंप्यूटर साइंस में 98 अंक प्राप्त किये एवं इसके साथ-साथ शुभ चतुर्वेदी और यश प्रभात सक्सेना ने 96.40% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं वंशिका पोरवाल 96.20%, माही गुप्ता 95.20%, विवेक 95.20%, रितिका 95.00%, राजवीर सिंह 94.80%, विवेक मिश्रा 94.40%, प्रखर गुप्ता 94.00%, मानवी शुक्ला 94.00%, अक्षत अवस्थी 93.80%, ओम जी अग्रवाल 93.80%, अनुष्का पाण्डेय 93.60% एवं आर्या दीक्षित ने 93.60% अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं अपने माता पिता का मान बढाया |
सी०बी०एस०ई० द्वारा घोषित कक्षा 12 के नतीजों में विद्यालय की छात्रा सलोनी सेंगर पुत्री श्री राजवीर सिंह एवं श्रीमती छमा ने 95.60% अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया | इसी के साथ कक्षा 12 में ऋषभ पाल ने 94.80%, देवांशु दीप 94.60%, शिवानी यादव 94.00%, हर्षिता दुबे 93.60%, आदर्श त्रिपाठी 92.60%, देवांश पुरवार 92.20%, विश्वास पाण्डेय 92.00%, छवि चौरसिया 92.00% उज्जवल 91.60% एवं अनुष्का सिंह ने 90.80% अंक प्राप्त किये |
संस्था के चेयरमैन डॉ० आनन्द ने बताया कि शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा छात्र-छात्राओं के कठोर परिश्रम के कारण ही विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत आया है | डॉ० आनन्द एवं विद्यालय की निदेशिका श्रीमती नीलम आनन्द एवं प्रधानाचार्य अरविन्द कुमार ने सभी छात्र-छात्राओं एवं उनके शिक्षक-शिक्षिकाओं का माल्यार्पण कर बधाई दी | प्रधानाचार्य अरविन्द तोमर ने बताया कि विद्यालय के दसबी के 42 बच्चों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किये | डॉ० आनन्द ने कहा है कि इस बच्चों ने अद्वितीय उपलब्धि के साथ-साथ अपने माता पिता एवं विद्यालय को भी गौरान्वित किया है | इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के अभिभावक एवं शिक्षकगण अजय चौबे, प्रशान्त गुप्ता, ब्रजेश चौधरी, आशीष तिवारी, देव शक्ति, मतीन खान, राम कुमार दुबे, अंकुर शुक्ला, राहुल पाण्डेय, अनुराधा गुप्ता, बेबी तोमर एवं सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे |

Leave a Comment

और पढ़ें

जेवर एयरपोर्ट के द्धितीय चरण में अधिग्रहण की जा रही भूमि से प्रभावित कृषकों की समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण कराने के उद्देश्य से आज छेदी सिंह इंटर काॅलिज आकलपुर, म्याना जेवर में किसान चौपाल का किया गया आयोजन

जेवर एयरपोर्ट के द्धितीय चरण में अधिग्रहण की जा रही भूमि से प्रभावित कृषकों की समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण कराने के उद्देश्य से आज छेदी सिंह इंटर काॅलिज आकलपुर, म्याना जेवर में किसान चौपाल का किया गया आयोजन