Search
Close this search box.

पुलिस ने हत्या में शामिल तीन हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट: निशा कांत शर्मा (एटा)

एटा। थाना सकरौली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए बीते दिनों थाना सकरौली क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम तखावन में दो पक्षो में मुकदमे बाजी की रंजिश के चलते हुई हत्या की घटना में वांछित चल रहे आरोपी अकित, शिवकुमार व प्रकाश में आया आरोपी राकेश को घटना के तीसरे दिन गिरफ्तार कर लिया। हत्या में शामिल आरोपियों की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल पत्थर का टुकडा भी बरामद कर लिया है।

घटना का संक्षिप्त सारांश: दिनांक 09.04.2024 को श्री अंकित कुमार पुत्र श्री रामनिवास निवासी ग्राम तखावन थाना सकरौली जनपद एटा ने इस आशय कि लिखित सूचना थाना सकरौली एटा पर दी कि दिनांक 08.05.2024 को समय करीब 07.30 बजे शाम को अपने पिताजी के साथ सब्जी लगे ग्राम बारासमसपुर जा रहा था। तभी रास्ते मे 1. अंकित पुत्र महेश ग्राम तखावन थाना सकरौली जनपद एटा आदि 08 नफर अभियुक्त एवं दो व्यक्ति अज्ञात द्वारा मुकदमा वादी के पिता रामनिवासी की गल में अगौछा का फन्दा लगाकर पत्थर से प्रहार कर हत्या कर दी थी। इस सूचना पर थाना सकराली एटा पर अ0स0 50/2024 धारा 147/148/302/120बी आईपीसी बनाम 1. अंकित आदि 08 नफर अभियुक्त एवं दो व्यक्ति अज्ञात पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान अभियुक्त राकेश पुत्र देवीराम निए बखार थाना फरिहा जनपद फिरोजाबाद प्रकाश में आया था।

गिरफ्तारी श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह महोदय एवं श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक श्री धनन्जय कुमार कुशवाहा के आदेश के अनुपालन में एंव श्रीमान् क्षेत्राधिकारी महोदय जलेसर श्री कृष्णमुरारी के निकट निर्देशन में मु0अ0सं0 50/24 धारा 147/148/302/120बी अवनि का सफल अनावरण करते हुते आज दिनांक 11.05.2024 को थानाध्यक्ष सकरौली मय पुलिस बल के मुकदमा उपरोक्त की घटना में वांछित चल रहे अभियुक्तगण 1. अंकित पुत्र प्रेमपाल 2 शिवकुमार पुत्र प्रेमपाल निवासीगण ग्राम तखावन थाना सकरौली जिला एटा व प्रकाश में आया अभियुक्त राकेश पुत्र देवीराम निवासी ग्राम बखार थाना फरिया जिला फिरोजाबाद को समय करीब 06.30 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण की निशादेही पर वृहद ग्राम जंगल बबूलगढी जगदीश के चरी के खेत से आलाकत्ल पत्थर का टुकडा बरामद किया तथा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त गणों के नाम व पता:-

1. अकित पुत्र प्रेमपाल निवासी ग्राम तखावन थाना सकरौली जिला एटा उम्र करीब 23 वर्ष

2. शिवकुमार पुत्र प्रेमपाल निवासी ग्राम तखावन थाना सकरौली जिला एटा उम्र करीब 24 वर्ष

3. राकश पुत्र देवीराम निवासी ग्राम बखार थाना फरिया जिला फिरोजाबाद उम्र करीब 32 वर्ष।

गिरफ़्तारी करने वाला पुलिस बल:-

1. धानाध्यक्ष श्री नरेश कुमार जादौन

2. उ0नि0 श्री अजय कुमार

3. उ0नि0 श्री विपिन कुमार भाटी

4. मु.आ० 155 सुनील कुमार

5. आरसी 1455 सुरेंद्र कुमार

6. आरक्षी 744 ओमपाल

7. आरक्षी 871 लोकेश सैन

Leave a Comment

और पढ़ें