Search
Close this search box.

राज्यपाल आनंदीबेन से मिले डॉ.रघुनंदन, मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न देने की मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एटा से निशा कान्त शर्मा के विशेष रिपोर्ट

राज भवन में सौपा मांग पत्र

एटा मई कारागार सुधारो के क्षेत्र में पिछले 18 वर्षों से रचनात्मक कार्य करने वाले प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. प्रदीप रघुनंदन ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न दिए जाने की मांग को लेकर कल लखनऊ राज भवन में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात कर उन्हें एक मांग पत्र सोपा। डॉ. रघुनंदन के नेतृत्व में राज्यपाल से मिले एक पांच सदस्य डेलिगेशन ने श्रीमती आनंदीबेन पटेल से मांग की भारत के प्रख्यात हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न दिए जाने के संबंध में अपने स्तर से पहल कर मेजर ध्यानचंद का नाम भारत रत्न के लिए प्रस्तावित करें।
राज्यपाल आनंदीबेन को दिए मांग पत्र में सामाजिक कार्यकर्ता डॉ प्रदीप रघुनंदन ने कहा कि मेजर ध्यानचंद अपने जीवन में एक किवेदांती बन चुके थे वह हॉकी के खिलाड़ी के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट स्थान रखते थे, उन्होंने 1926 में 1928 में और 1936 में लगातार तीन बार हॉकी में भारत को विश्व कप दिलाया। जर्मनी के राष्ट्रपति एडोल्फ हिटलर ने उनके खेल की इसी विशेषता को देखते हुए उन्हें जर्मनी की नागरिकता स्वीकार किए जाने का प्रस्ताव पेश किया था जिसे राष्ट्रवादी मेजर ध्यानचंद ने बहुत ही सहजता से अस्वीकार कर दिया।
मेजर ध्यानचंद के बेटे देवेंद्र ध्यानचंद एवं वीरेंद्र ध्यानचंद ने अपने पिता की यादों को ताजा करते हुए राज्यपाल महोदय को बताया कि उनका खेल जीवन अपने आप में पूरे परिवार के लिए एक प्रेरणा था l हम सभी भाई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय हॉकी खेले हैं पिताजी की इच्छा थी कि भारत हॉकी में दुनिया में सिरमौर बन रहे। हमारे भाई अशोक ध्यानचंद 1975 में विश्व हॉकी में गोल्ड कप जीत के लाने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे और उन्होंने जीत का आखिरी गोल भारत की ओर से किया था।
सामाजिक कार्यकर्ता डॉ प्रदीप रघुनंदन के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से आग्रह किया के 1956 में भारत सरकार ने मेजर ध्यानचंद को पद्म विभूषण से सम्मानित किया था ऐसे में निश्चित रूप से उनका खेल दुनिया भर के हॉकी प्रेमियों के लिए एक मिसाल है और उन्हें भारत रत्न दिया जाना अत्यावश्यक है।
प्रतिनिधि मंडल में अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी देवेंद्र ध्यानचंद, वीरेंद्र ध्यानचंद वरिष्ठ पत्रकार आलोक मिश्रा सामाजिक कार्यकर्ता अंकित यादव बंटी सहित आधा दर्जन लोग शामिल थे।

Leave a Comment

और पढ़ें

जेवर एयरपोर्ट के द्धितीय चरण में अधिग्रहण की जा रही भूमि से प्रभावित कृषकों की समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण कराने के उद्देश्य से आज छेदी सिंह इंटर काॅलिज आकलपुर, म्याना जेवर में किसान चौपाल का किया गया आयोजन

जेवर एयरपोर्ट के द्धितीय चरण में अधिग्रहण की जा रही भूमि से प्रभावित कृषकों की समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण कराने के उद्देश्य से आज छेदी सिंह इंटर काॅलिज आकलपुर, म्याना जेवर में किसान चौपाल का किया गया आयोजन