Search
Close this search box.

वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर जगदीश जी बनाए गए भारतीय मीडिया फाउंडेशन चिकित्सा फोरम वाराणसी के मंडल उपाध्यक्ष

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट: ए.के. बिन्दुसार (BMF NEWS ?️ NETWORK)

लखनऊ। भारतीय मीडिया फाउंडेशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सत्यदेव पांडेय जी एवं वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रताप चौबे जी, वाराणसी मंडल चेयरमैन अशोक कुमार जी एवं वाराणसी मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल जी ने संयुक्त रूप से बताया कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एके बिंदुसार जी, राष्ट्रीय चेयरमैन संजय कुमार मौर्य जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ अंसारी जी के दिशा निर्देश पर उत्तर प्रदेश में भारतीय मीडिया फाउंडेशन को सशक्त बनाने की मुहिम तेज कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी एवं राष्ट्रीय कोर कमेटी के दिशा निर्देशानुसार वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर जगदीश जी को भारतीय मीडिया फाउंडेशन चिकित्सा फोरम वाराणसी मंडल के मंडल उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति की गई है।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन उत्तर प्रदेश की वरिष्ठ उपाध्यक्ष पत्रकार प्रताप चौबे जी ने बताया कि जल्द ही प्रदेश की सभी कार्यकारिणी गठित का राष्ट्रीय कार्यालय नई दिल्ली को सूचित कर दिया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें