*मई 2026 का राशन वितरण 14 मई तक बढ़ाया गया, सभी कार्डधारकों से समय पर खाद्यान्न प्राप्त करने की अपील*
*(अफसार हुसैन मानवाधिकार मीडिया,,,)*
*एटा 07 मई 2026(सू0वि0)।* जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आयुक्त, खाद्य एवं रसद विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार माह मई 2026 के सापेक्ष राशन कार्डधारकों को खाद्यान्न वितरण की निर्धारित अंतिम तिथि 08 मई 2026 तक सभी लाभार्थियों को वितरण कर पाना संभव नहीं हो सका। अतः यह सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कि कोई भी कार्डधारक खाद्यान्न प्राप्त करने से वंचित न रहे, वितरण की अवधि को बढ़ाकर 14 मई 2026 तक कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि विस्तारित अवधि में ई-पॉस मशीन के माध्यम से आधार आधारित वितरण किया जाएगा। साथ ही मोबाइल ओटीपी वेरिफिकेशन के माध्यम से भी खाद्यान्न वितरण की सुविधा 08 मई 2026 के साथ-साथ 14 मई 2026 को भी उपलब्ध रहेगी।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि 14 मई 2026 तक राशन कार्डधारकों को पोर्टेबिलिटी के माध्यम से आवश्यक वस्तुएं प्राप्त करने की सुविधा भी जारी रहेगी। विक्रेता अपने उपलब्ध स्टॉक की सीमा तक पोर्टेबिलिटी ट्रांजेक्शन कर सकेंगे।
राशन वितरण से संबंधित किसी भी समस्या अथवा जानकारी हेतु संबंधित क्षेत्र के पूर्ति निरीक्षकों/अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है— अलीगंज: 8709430838, जैथरा: 7310891692, जलेसर: 7455891174, अवागढ़: 8808680198, मारहरा व नगर क्षेत्र एटा: 8077075872, निधौलीकलां: 9897032538
सकीट: 9412709678, शीतलपुर (क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी): 7251910000
उन्होंने सभी राशन कार्डधारकों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि के भीतर अपने उचित मूल्य की दुकान से खाद्यान्न अवश्य प्राप्त कर लें।






