WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

CISF फायर टीम की त्वरित कार्रवाई से JTPP मलावन में बड़ा अग्निकांड टला, रिपोर्ट दयानन्द यादव

*#एटा…*

*CISF फायर टीम की त्वरित कार्रवाई से JTPP मलावन में बड़ा अग्निकांड टला*

 

JTPP मलावन के वुडन स्क्रैप यार्ड क्षेत्र में सूखी घास एवं लकड़ी के स्क्रैप में भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते बड़े क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना प्राप्त होते ही CISF फायर विंग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों फायर टेंडरों, फायर हाइड्रेंट सिस्टम तथा अन्य अग्निशमन संसाधनों के माध्यम से युद्धस्तर पर अग्निशमन कार्य प्रारंभ किया।

 

आग की गंभीरता को देखते हुए ऑफ ड्यूटी CISF फायर एवं सुरक्षा कार्मिकों को भी तत्काल बुलाया गया, जिन्होंने अथक परिश्रम एवं साहस का परिचय देते हुए आग पर सफलतापूर्वक नियंत्रण प्राप्त किया। इस दौरान राज्य अग्निशमन सेवा की एक गाड़ी ने भी सहयोग प्रदान किया।

 

पूरा अग्निशमन अभियान असिस्टेंट कमांडेंट (फायर)अखिलेश चंद्र मिश्रा, CISF JTPP मलावन के नेतृत्व एवं पर्यवेक्षण में संचालित किया गया।

घटना में किसी प्रकार की जनहानि अथवा संपत्ति की क्षति नहीं हुई।

Leave a Comment