WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेला तथा विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का समापन सम्पन्न, रिपोर्ट सुलेखा राजेश चौधरी

*तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेला तथा विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का समापन सम्पन्न*

 

*एटा17 जून 2026(सू0वि0)।* आज दिनांक 17.06.2026 को विकास खण्ड सभागार शीतलपुर में केन्द्र सरकार के बारह वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शासन एवं जिलाधिकारी महोदय के निर्देशों के क्रम में संचालित समेकित जन कल्याण एवं जागरूकता अभियान के अंतर्गत आयोजित तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेला तथा दो दिवसीय विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का समापन समारोह सम्पन्न हुआ।

समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मा० ब्लॉक प्रमुख पुष्पेन्द्र कुमार लोधी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी जनसामान्य को प्रदान की गई।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास विभाग, पूर्ति विभाग, एन०आर०एल०एम०, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, लघु सिंचाई विभाग, पशुपालन विभाग, मनरेगा एवं पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग करते हुए योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया तथा पात्र लाभार्थियों को जागरूक किया।

कार्यक्रम में उपायुक्त (श्रम रोजगार) प्रभुदयाल, खण्ड विकास अधिकारी शीतलपुर अजीत सिंह, सहायक विकास अधिकारी (ग्राम्य विकास) सोमेन्द्र सिंह, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) संजय शर्मा, सहायक विकास अधिकारी (कृषि) बलवीर सिंह, अवर अभियन्ता (लघु सिंचाई), अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी राकेश चन्द्र दिवाकर, ग्राम पंचायत सचिव राघवेन्द्र मिश्रा, सन्तोष कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। साथ ही बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

खण्ड विकास अधिकारी शीतलपुर अजीत सिंह ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य जनसामान्य को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना एवं पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना है।

Leave a Comment