WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा: आगरा के 28 केंद्रों पर अभेद्य सुरक्षा के बीच होगी परीक्षा, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा: आगरा के 28 केंद्रों पर अभेद्य सुरक्षा के बीच होगी परीक्षा*

 

*- कक्ष निरीक्षकों और परीक्षा ड्यूटी वाले सभी कर्मचारियों का भी होगा बायोमेट्रिक सत्यापन*

 

*- सीसीटीवी से लखनऊ तक निगरानी, हर पाली में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा*

 

*- भीषण लू और गर्मी को देखते हुए परीक्षा केंद्रों पर होंगे पुख्ता इंतजाम*

 

 

*आगरा, 07 जून।* उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पारदर्शी और नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में 8, 9 और 10 जून को आयोजित होने वाली आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा-2025 को लेकर ताजनगरी आगरा में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आगरा के कुल 28 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की जाएगी, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

 

*कर्मचारियों का भी होगा बायोमेट्रिक सत्यापन*

योगी सरकार के स्पष्ट निर्देश हैं कि परीक्षा में किसी भी तरह की सेंधमारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस बार सुरक्षा को और अधिक चाक- चौबंद करते हुए एक बड़ा बदलाव किया गया है। अब सिर्फ परीक्षार्थियों का ही नहीं, बल्कि परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी करने वाले कक्ष निरीक्षकों और हर कर्मचारी का भी फिंगरप्रिंट और रेटिना स्कैन के जरिए बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा। त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था से गुजरने के बाद ही परीक्षार्थियों को कक्ष में प्रश्नपत्र दिया जाएगा। केंद्र के अंदर परीक्षार्थी सिर्फ अपना प्रवेश पत्र, मूल पहचान पत्र और काला-नीला पेन ही ले जा सकेंगे। इसके अलावा, एहतियात के तौर पर परीक्षा केंद्रों के आसपास की सभी फोटोस्टेट की दुकानें बंद रखी जाएंगी।

 

*भीषण गर्मी से बचाव के पुख्ता इंतजाम*

आगरा के जिलाधिकारी मनीष बंसल ने अपर जिलाधिकारी नगर के साथ परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भीषण लू और गर्मी को देखते हुए सभी केंद्रों पर विशेष इंतजाम किए जाएं। प्रवेश द्वार पर समुचित छाया और ग्रीन नेट की व्यवस्था के साथ-साथ साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, शीतल पेयजल और मेडिकल टीम की उपलब्धता अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी है कि परीक्षा की मॉनिटरिंग सीधे लखनऊ से की जा रही है, अतः किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

*लखनऊ मुख्यालय से सीधी नजर, साल्वर गैंग पर कसा शिकंजा*

परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने के लिए लगभग एक हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा केंद्र से लेकर स्ट्रांग रूम तक 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है, जिसका सीधा कनेक्शन लखनऊ मुख्यालय और पुलिस लाइन में बने कंट्रोल रूम से रहेगा। साल्वर गैंग और फर्जी अभ्यर्थियों को पकड़ने के लिए विशेष टीमें लगाई गई हैं। यह परीक्षा हर दिन दो पालियों (सुबह 10:00 से 12:00 बजे और दोपहर 03:00 से 05:00 बजे) में आयोजित होगी। प्रत्येक पाली में 12,768 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे, जिनमें आगरा जोन के आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, एटा, कासगंज, हाथरस और अलीगढ़ जिलों के युवा शामिल होंगे।

Leave a Comment