WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

होटल में होता है गंदा काम, आधी रात को आती हैं लड़के-लड़कियां; पुलिस आयुक्त से महिलाओं ने लगाई गुहार, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

होटल में होता है गंदा काम, आधी रात को आती हैं लड़के-लड़कियां; पुलिस आयुक्त से महिलाओं ने लगाई गुहार

Oplus_131072

 

आगरा ।पथौली क्षेत्र में संचालित एक होटल पर कथित अनैतिक गतिविधियों के आरोप लगाते हुए करीब 60 महिलाओं ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की है। महिलाओं ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है, जबकि पुलिस ने जांच कराने की बात कही हैआगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र के ग्राम पथौली स्थित वायु विहार तिराहे के निकट संचालित होटल को लेकर श्रीराम विहार और किरण कॉलोनी की करीब 60 महिलाओं ने शनिवार को पुलिस आयुक्त से शिकायत की है। महिलाओं ने होटल में कथित अनैतिक गतिविधियां होने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

 

 

शिकायतकर्ता नीतू चौधरी ने बताया कि रिहायशी क्षेत्र के प्रवेश मार्ग पर संचालित होटल में संदिग्ध गतिविधियां होने से क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा है। इससे महिलाओं, युवतियों और बच्चियों को असहजता का सामना करना पड़ता है। कॉलोनी निवासी रेखा ने कहा कि दोनों कॉलोनियों में बड़ी संख्या में परिवार रहते हैं। होटल में आने-जाने वाले कुछ लोगों की गतिविधियों को लेकर महिलाओं में चिंता है, जिससे सामाजिक वातावरण और सुरक्षा संबंधी सवाल खड़े हो रहे हैं।महिलाओं ने पुलिस आयुक्त से मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत करने वालों में कुसुमलता, नीलम, मोनिका, आरती, कविता, रश्मि, गीता, ज्योति और साधना समेत अन्य महिलाएं शामिल हैं।थाना शाहगंज प्रभारी निरीक्षक राजीव त्यागी ने बताया कि पुलिस आयुक्त कार्यालय में शिकायत प्राप्त होने की जानकारी मिली है, हालांकि संबंधित प्रार्थना पत्र अभी थाने पर नहीं पहुंचा है। क्षेत्र में संचालित होटलों की नियमित जांच की जा रही है। शिकायत में उल्लिखित होटल की भी शनिवार को जांच कराई गई है। यदि जांच में कोई अनियमितता अथवा अवैध गतिविधि पाई जाती है तो नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी

Leave a Comment