WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

RPSS की वर्चुअल बैठक में 4 महत्वपूर्ण निर्णय, शहीद पत्रकारों की स्मृति संरक्षण हेतु DM को सौंपा जाएगा ज्ञापन, रिपोर्ट बबलू चक्रवर्ती

 

 

*RPSS की वर्चुअल बैठक में 4 महत्वपूर्ण निर्णय, शहीद पत्रकारों की स्मृति संरक्षण हेतु DM को सौंपा जाएगा ज्ञापन*

Oplus_131072

 

एटा । राष्ट्रीय पत्रकार सहायता संघ RPSS की मंगलवारीय वर्चुअल बैठक आज राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री भगवती प्रसाद उर्फ बबलू चक्रवर्ती जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पत्रकार कल्याण से जुड़े 4 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गये, जिसमें पहला RPSS सहायता सेल का गठन, ये सेल पत्रकारों व उनके परिवारों को चिकित्सा, कानूनी और अन्य परामर्श में सहयोग हेतु समर्पित होकर काम करेगी । दूसरा RPSS सोशल मीडिया सेल का गठन करेगी, जो संगठन की रचनात्मक गतिविधियों व पत्रकार हित की सूचनाओं के समुचित प्रचार-प्रसार हेतु आईटी सेल स्वरूप कार्य करेगी । तीसरी घोषणा शहीद पत्रकारों के सम्मान में ज्ञापन की हैं, इसके तहत गुरुवार 5 जून को RPSS का प्रतिनिधिमंडल शांतिपूर्ण तरीके से जिलाधिकारी एटा को ज्ञापन सौंपेगा। ज्ञापन में अनुरोध होगा कि अलीगंज चौराहे पर अमर शहीद गजेंद्र सिंह राठौर जी व जी.टी.रोड स्थित शहीद स्थल पर अमर शहीद वीरेश गुप्ता जी की प्रतिमा स्थापित कर उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाया जाए। इसके अलाबा संगठनात्मक दायित्व हेतु कासगंज जिले के रिक्त अध्यक्ष पद का अतिरिक्त प्रभार एटा जिलाध्यक्ष श्री शुभम पचौरी को सौंपने की घोषणा की गई।

संगठन का मानना हैं कि –

“शहीद पत्रकार लोकतंत्र की अमूल्य धरोहर हैं। RPSS प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा करता है कि उनकी स्मृति को सम्मान मिले।

साथ ही RPSS सहायता सेल के माध्यम से संगठन प्रत्येक पत्रकार और उनके परिवार के साथ खड़ा रहे ।”

बैठक में राष्ट्रीय व प्रदेश और एटा कासगंज जिले के प्रमुख पदाधिकारी शामिल रहे। सभी प्रस्तावों पर सहमति के बाद क्रियान्वयन की प्रक्रिया अति शीघ्र प्रारंभ कर दी जाएगी । इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाह कानपुर, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य मनीष कुमार मारहरा, अलीगंज से दिलीप सिंह, अमांपुर से भूपेंद्र कुमार, संजीव दुबे, समाचार वितरक प्रकोष्ठ से मनोज कुमार तिलकराज, कानपुर से विनोद कुमार, हमीरपुर प्रभारी जय नरायन, अरुण कुमार आदि मुख्य रूप से बैठक में शामिल रहे ।

Leave a Comment