WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

एसपी सिटी द्वारा थाना समाधान दिवस पर जनता की समस्याएं सुनकर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

एसपी सिटी द्वारा थाना समाधान दिवस पर जनता की समस्याएं सुनकर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश
————————————
एटा! आज शनिवार को पुलिस अधीक्षक नगर श्वेताभ पाण्डेय द्वारा थाना कोतवाली नगर पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। इस अवसर फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरता से सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध समाधान करने के लिए सम्बन्धित को निर्देश दिया गया । थाना समाधान दिवस की शिकायतों को सुनते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में आये लोगों की शिकायतों को गम्भीरता से सुना जाए तथा स्थलीय निरीक्षण करके समस्या का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। पुलिस कर्मियो को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके। पुलिस अधीक्षक नगर ने कहा कि पुलिस प्रशासन की साख तभी बनती है जब आम नागरिक को समय पर और निष्पक्ष न्याय मिले। शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण हेतु सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। थाना समाधान दिवस के आयोजन से जनसुनवाई प्रक्रिया को और सशक्त किया जा रहा है। प्रशासन आमजन को विश्वास दिलाता है कि उनकी समस्याओं का उचित समाधान समयबद्ध रूप से किया जाएगा। इस अवसर पर कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह एवं इंस्पेक्टर क्राइम अजब सिंह गुर्जर सहित पुलिस बल मौजूद रहा !

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष