WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

भीषण गर्मी और हीटवेव में प्रयागराज में जल संकट, 10 किमी दूर से पानी ला रहे हैं ग्रामीण, रिपोर्ट अरविन्द कुमार विन्दुसार

*भीषण गर्मी और हीटवेव में प्रयागराज में जल संकट, 10 किमी दूर से पानी ला रहे हैं ग्रामीण*

 

प्रयागराज।उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है।इस बीच प्रयागराज जिले के शंकरगढ़ ब्लॉक में गंभीर जल संकट सामने आया है।इस इलाके में लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं।हालात इतने खराब हैं कि ग्रामीणों को पीने का पानी लाने के लिए रोजाना लगभग 10 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ रहा है।लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बने तापमान ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

 

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि गांव में न तो पानी की समुचित व्यवस्था है और न ही बिजली की सुविधा।गर्मी बढ़ने के साथ इलाके के हैंडपंप और जलस्रोत सूखने लगे हैं।सुबह से ही महिलाएं और बच्चे बर्तन लेकर पानी की तलाश में निकल जाते हैं। कई बार घंटों इंतजार के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता।

 

एक ग्रामीण ने बताया कि यहां पानी की बहुत बड़ी समस्या है।न पानी की सुविधा है और न बिजली की,हमें रोज दूर-दूर जाकर पानी लाना पड़ता है।लगभग 10 किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है।यह समस्या वर्षों से बनी हुई है,लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।गांव में लगभग 150 लोग रहते हैं और सभी इसी संकट से जूझ रहे हैं।

 

मामले को लेकर प्रयागराज की अपर जिलाधिकारी विनीता सिंह ने कहा कि प्रशासन ने शंकरगढ़ क्षेत्र में जल संकट को गंभीरता से लिया है।विनीता सिंह ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं की समीक्षा और खराब जल संरचनाओं की मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं। जरूरत पड़ने पर तत्काल पानी के टैंकर भी भेजे जाएंगे।

 

विनीता सिंह के मुताबिक हीटवेव को लेकर पिछले 23 दिनों से लगातार अलर्ट जारी किए जा रहे हैं।प्रशासन की ओर से एडवाइजरी जारी कर विभिन्न मीडिया समूहों और स्थानीय माध्यमों से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कई स्थानों पर कूलिंग सेंटर और आपातकालीन जल व्यवस्था भी की गई है।

Leave a Comment