मोबाइल हैक होने पर ₹12000 के हुए साइबर फ्रॉड को कराया पीड़ित के खाते में वापस , सुलेखा राजेश चौधरी

मोबाइल हैक होने पर ₹12000 के हुए साइबर फ्रॉड को कराया पीड़ित के खाते में वापस

————————————-

एटा! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 इलामारन जी. के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) योगेन्द्र सिंह व क्षेत्राधिकारी साइबर नितीश गर्ग के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना साइबर क्राइम द्वारा आनलाइन ठगी का शिकार हुए पीड़ित अमन पुत्र अजय पाल सिंह निवासी मौहल्ला मौहरान थाना निधौली कला ने दिनांक 13.02.2026 को अवगत कराया कि उसके मोबाइल पर एपीके फाइल आने पर मोबाइल हैक हो जाने पर 12,000 रुपये का साइबर फ्राड हो गया है ।

क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम द्वारा थाना साइबर क्राइम की टीम को प्रकरण की जांच कर शिकायतकर्ता की समुचित मदद करने हेतु निर्देशित किया गया। थाना साइबर क्राइम द्वारा मामले की गंभीरता से जांचकर व लाभप्रद कार्यवाही करते हुए NCRP पर शिकायत संख्या दर्ज करायी गयी व सम्बन्धित लाभार्थी खातों की बैंकों से सम्पर्क करते हुई बैंको को मेल किया गया। जिस आवेदक की सम्पूर्ण धनराशि 12000 रुपये धनराशि को सुरक्षित /संरक्षित किया गया। बैंक द्वारा समस्त औपचारिकता पूर्ण करते हुऐ शिकायतकर्ता की फ्राड हुई धनराशि मे से आवेदक अमन उपरोक्त के खाते में गत मंगलवार को वापस करायी गयी है । अपनी सम्पूर्ण धनराशि प्राप्त कर शिकायतकर्ती द्वारा एटा पुलिस को धन्यवाद देते हुए भूरि भूरि प्रशंसा की गई है।

Leave a Comment