WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

एक अभियुक्त को 4500 रूपये ,एक जोड़ी पायल व अवैध असलहा कारतूस सहित किया गिरफ्तार, रिपोर्ट नितिन तिवारी

एक अभियुक्त को 4500 रूपये ,एक जोड़ी पायल व अवैध असलहा कारतूस सहित किया गिरफ्तार

———————————–

एटा ! कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह पवार ने बताया कि वादी राजन उर्फ संकेत पुत्र अमर सिंह निवासी सरावल थाना सिढपुरा जिला कासगंज द्वारा थाना कोतवाली देहात पर लिखित सूचना दी गई कि दिनांक 01.05.026 को समय करीब 13.00 बजे वादी अपनी बहन संध्या को उसकी ससुराल घिरामई थाना मिरहची से अपनी मोटर साइकिल से लेकर अपने घर जा रहा था तभी नगला मदिया गांव के पास हाईवे पर पीछे से अज्ञात पल्सर मोटर साइकिल सवार झपट्टा मारकर मेरी बहन का पर्स ले गया जिसमें मेरी बहन के एक नथ, एक जोडी पायल, एक अंगूठी तथा कुछ रुपये थे। इस संबंध में थाना कोतवाली देहात पर मु0अ0स0 174/2026 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 इलामारन जी के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक नगर श्वेताभ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में उक्त अभियोग में प्रकाश में आए अभियुक्त आमोद उर्फ मामोद उर्फ अंकित पुत्र हरवीर निवासी ग्राम नगला मदिया थाना कोतवाली देहात को 4500 रुपये नकद, एक जोडी पायल सफेद धातु व एक अवैध तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 317(2)/318(4) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट की बढौत्तरी की गई है।

Leave a Comment