रिपोर्ट राहुल गुप्ता BMF न्यूज नेटवर्क शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश
*सर्विलांस सेल/एस0 ओ0जी0 व थाने पर संचालित साइबर हेल्प डेस्क कर्मियों की संयुक्त पुलिस टीम के द्वारा कुल 171 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत- 40 लाख रुपए ₹) बरामद कर उनके स्वामी को सुपुर्द किए गए”*
पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नगर के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी अपराध के कुशल पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी सर्विलांस सेल/एस0 ओ0जी0 के नेतृत्व में शाहजहाँपुर पुलिस टीम को बडी कामयाबी मिली ।
गुम हुये मोबाइल फोन के संबंध में शिकायतकर्ताओं के द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के समक्ष अथवा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से शिकायत की जाती है । जिन पर सर्विलांस सेल द्वारा लगातार मॉनीटरिंग की जाती है । उक्त क्रम में आज दिनांक 06.05.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर द्वारा पुलिस लाइन सभागार में सर्विलांस सेल/एस0ओ0जी0 व थाने पर संचालित साइबर हेल्प डेस्क पर नियुक्त कम्प्यूटर ऑपरेटर/कर्मचारियों की संयुक्त टीम द्वारा बरामद किए गए कुल 171 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत- 40 लाख रुपये) को उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया । मोबाइल फोन मिलने पर आवेदकों/शिकायतकर्ताओं द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शाहजहाँपुर पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई ।
भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (Department of Telecommunications) द्वारा नागरिकों की सुविधा हेतु
“CEIR (Central Equipment Identity Register)” पोर्टल प्रारंभ किया गया है, जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपने
गुम/चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक या अनब्लॉक कर सकता है।
जिसकी प्रक्रिया इस प्रकार है
पोर्टल लिंक पर जाएं https://www.ceir.gov.in/General/index.jsp
“Block Stolen/Lost Mobile” विकल्प चुनें।
मोबाइल का IMEI नंबर, सिम विवरण, और शिकायत संख्या दर्ज करें।
थाना स्तर से सत्यापन उपरांत मोबाइल को ट्रैक करने की कार्रवाई की जाती है।
जब मोबाइल बरामद हो जाए तो “Unblock Found Mobile” विकल्प से मोबाइल को अनब्लॉक करें।
मोबाइल गुम होने के पश्चात साइबर अपराध की संभावना बढ़ जाती है, अतः संबंधित सिम को तुरंत बंद कराकर दोबारा री-इश्यू (Reissue) कराएं, जिससे किसी भी प्रकार के दुरुपयोग की संभावना समाप्त हो जाए।
मोबाइल खरीदते समय उसका IMEI नंबर नोट कर सुरक्षित रखें।
यदि मोबाइल गुम/चोरी हो जाए तो तुरंत निकटतम थाना या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें।
किसी भी अनजान व्यक्ति या लिंक पर व्यक्तिगत जानकारी या बैंकिंग डिटेल साझा न करें।
गुमशुदा मोबाइल की रिपोर्ट थाना पुलिस व CEIR पोर्टल दोनों पर दर्ज करें ताकि ट्रैकिंग शीघ्र आरंभ हो सके।
भविष्य के लिए अपील:-
पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ दीक्षित द्वारा नागरिकों से अपील की गयी कि वे भविष्य में अधिक सतर्कता बरतें । यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन खो जाता है या चोरी हो जाता है, तो वह तुरंत निकटतम थाना या सर्विलांस पुलिस को इसकी सूचना दें, ताकि पुलिस आवश्यक कार्यवाही कर सके ।
171 अदद एंड्रॉयड मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत 40 लाख) ।
बरामदगी करने वाली पुलिस
जनपद के काई थानों के कम्प्यूटर ऑपरेटर/कर्मचारी शाहजहाँपुर पुलिस आमजन से विशेष अपील करती है कि गुम अथवा चोरी हुए मोबाइल फोन की सूचना तत्काल CEIR पोर्टल पर दर्ज कर मोबाइल को ब्लॉक कराएँ, जिससे न केवल मोबाइल के दुरुपयोग पर प्रभावी रोक लगे बल्कि तकनीकी सर्विलांस के माध्यम से उसकी शीघ्र एवं सुरक्षित बरामदगी संभव हो सके






