रिपोर्ट: अमित अग्रवाल
गिरिडीह:- आज गिरिडीह के टुंडी रोड, बरवाडीह, में आधुनिक सुविधाओं से लैस The Ivyaan Palace (A Unit of the Orbit Retreat) का हर्षोल्लास के साथ पूनम संजय सिंह के द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इसके पूर्व इन दोनों ने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर परिवार के सभी सदस्यगण, विजय सिंह, विभा सिंह,मंजूश्री, आकाश परमहंस,आतिश परमहंस,शिवानी सिंह मौजूद थे।
इस मौके पर THE IVYAAN PALACE के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि THE IVYAAN PALACE के खुलने से शादी-विवाह के अलावा हर तरह का कार्यक्रम अब आसानी से किया जा सकेगा और आम लोगों के लिए यह कॉफी उचित मूल्य पर दिया जाएगा। इसके आगे उन्होंने यहां उपलब्ध सुविधाओं का जिक्र करते हुए बताया कि फिलहाल यहां 24 AC रूम दो बड़े AC बैंक्विट हॉल एक रेस्टोरेंट 1500 व्यक्तियों की व्यवस्था एवम् कार पार्किंग के अलावा खुली जगह की भी सुविधा उपलब्ध है। इन सुविधाओं के अलावा भविष्य में जनता की जरूरत के हिसाब से सुविधाओं का विस्तार करने की भी योजना है।
इस अवसर पर विधायक मथुरा प्रसाद महतो, राहुल बर्मन, राजकुमार राज, बलजीत सिंह सलूजा, डॉक्टर रईस अंसारी, सुभाष ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के सभी शिक्षकगण एवं कर्मचारीगण, और गिरिडीह शहर कई गणमान्य व्यक्ति एवं मीडिया कर्मी के सदस्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम का समापन विभिन्न प्रकार के लजीज व्यंजनों के साथ संपन्न हुआ।