WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

माटीकला शिल्पकारों के लिए सुनहरा अवसर: मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के तहत 10 लाख तक ऋण व 25% सब्सिडी उपलब्ध, रिपोर्ट सुलेखा राजेश चौधरी

*माटीकला शिल्पकारों के लिए सुनहरा अवसर: मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के तहत 10 लाख तक ऋण व 25% सब्सिडी उपलब्ध*

 

*एटा 22 अप्रैल 2026 (सू0वि0)।*

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी श्री अशोक सिंह ने अवगत कराया है कि मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजनान्तर्गत जनपद के माटीकला शिल्पकारों एवं परम्परागत कारीगरों को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने हेतु आकर्षक वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को माटीकला के उत्पादों के निर्माण हेतु उद्योग स्थापित करने के लिए बैंकों के माध्यम से अधिकतम रु0 10.00 लाख तक का ऋण स्वीकृत एवं वितरित किया जाता है। योजना के तहत पूँजीगत ऋण धनराशि पर 25 प्रतिशत मार्जिन मनी (सब्सिडी) शासन द्वारा प्रदान की जाती है, जिससे लाभार्थियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में सहायता मिलेगी।

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने जनपद के इच्छुक माटीकला शिल्पकारों एवं परम्परागत कारीगरों से अपील की है कि वे अपने आवेदन पत्र आवश्यक अभिलेखों जैसे आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र एवं शैक्षिक योग्यता सम्बन्धित प्रपत्रों सहित वेबसाइट upmatikalaboard.in पर शीघ्रातिशीघ्र ऑनलाइन अपलोड करें।

उन्होंने यह भी बताया कि योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी हेतु इच्छुक अभ्यर्थी जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, एटा अथवा मोबाइल नम्बर 7906904616 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Comment