WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

अभियोजन कार्यों में प्रभावी पैरवी एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचना से बढ़ाएं दोषसिद्धि का प्रतिशत : जिलाधिकारी, रिपोर्ट राम रतन वाल्मीक

*अभियोजन कार्यों में प्रभावी पैरवी एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचना से बढ़ाएं दोषसिद्धि का प्रतिशत : जिलाधिकारी*

 

*गंभीर आपराधिक मामलों में वैज्ञानिक एवं फोरेंसिक साक्ष्यों को समय से न्यायालय में प्रस्तुत करने के निर्देश*

 

*प्रतिबंधित फसलों की खेती पर करें प्रभावी कार्यवाही*

 

एटा, 27 नवम्बर 2026 (सू0वि0)। जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इला मारन जि की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यों एवं नारकोटिक्स से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में न्यायालयों में लंबित वादों, दोषसिद्धि एवं दोषमुक्ति के प्रकरणों, अभियोजन की प्रभावशीलता, गंभीर आपराधिक मामलों में पैरवी तथा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही की विस्तृत समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि दोषसिद्धि एवं दोषमुक्ति वाले प्रकरणों की पत्रावलियों का गहन परीक्षण कर निर्णय के आधार बने तथ्यों, साक्ष्यों एवं विधिक पहलुओं का विश्लेषण किया जाए। अभियोजन से संबंधित सभी आवश्यक अभिलेख एवं साक्ष्य समय से न्यायालय में प्रस्तुत किए जाएं तथा गवाहों के बयानों में किसी प्रकार की विसंगति न रहे। जिन मामलों में अपील किया जाना आवश्यक हो, उनमें निर्धारित समयसीमा के भीतर सक्षम न्यायालय में अपील दाखिल करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने गैंगस्टर एक्ट एवं डकैती जैसे गंभीर अपराधों से संबंधित मामलों में पुलिस और अभियोजन अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण पैरवी करने के निर्देश दिए। स्पेशल कोर्ट में विचाराधीन मामलों की नियमित समीक्षा करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। शासकीय अधिवक्ताओं को निर्देशित किया कि न्यायालय की टिप्पणियों, प्रस्तुत तर्कों एवं निर्णय के प्रमुख आधारों का अध्ययन कर अभियोजन की कमियों को दूर किया जाए, जिससे दोषसिद्धि के प्रतिशत में वृद्धि हो सके।

अवैध नशीले पदार्थों की खेती एवं बिक्री पर रखें कड़ी निगरानी

जिलाधिकारी ने आबकारी एवं कृषि विभाग को निर्देशित किया कि जनपद में भांग, गांजा, अफीम जैसी प्रतिबंधित फसलों की खेती की सूचना मिलने पर तत्काल जांच कर नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बिना लाइसेंस संचालित मेडिकल स्टोरों तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त प्रतिष्ठानों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाए। मेडिकल स्टोरों पर प्रतिबंधित दवाओं, नशीले इंजेक्शनों एवं अन्य मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर विशेष निगरानी रखते हुए ड्रग इंस्पेक्टर एवं पुलिस विभाग संयुक्त रूप से नियमित जांच एवं प्रवर्तन कार्रवाई करें।

उन्होंने निर्देश दिए कि मादक पदार्थों से संबंधित मामलों में केवल गिरफ्तारी एवं कार्रवाई तक सीमित न रहते हुए विवेचना से लेकर न्यायालय में प्रभावी पैरवी तक प्रत्येक स्तर पर गंभीरता बरती जाए। विद्यालयों में नशामुक्ति जागरूकता अभियान संचालित कर विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी जाए तथा उन्हें नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई जाए। विद्यालयों के आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री किसी भी दशा में न होने पाए, इसके लिए संबंधित विभाग निरंतर निगरानी रखें।

फोरेंसिक साक्ष्यों के समयबद्ध परीक्षण एवं प्रस्तुतीकरण पर विशेष जोर

जिलाधिकारी ने गंभीर एवं संवेदनशील आपराधिक मामलों में वैज्ञानिक एवं फोरेंसिक साक्ष्यों के संकलन, परीक्षण तथा न्यायालय में समयबद्ध प्रस्तुतीकरण को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि फोरेंसिक जांच रिपोर्ट एवं तकनीकी साक्ष्यों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। विवेचना अधिकारी एवं अभियोजन अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर प्रत्येक प्रकरण में साक्ष्यों की गुणवत्ता एवं विधिक मजबूती सुनिश्चित करें, ताकि अभियुक्तों को साक्ष्यों अथवा विवेचना में किसी कमी का लाभ न मिल सके।

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक अपराध सच्चिदानंद ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि गंभीर एवं संवेदनशील मामलों में विवेचना की गुणवत्ता, साक्ष्य संकलन तथा अभियोजन अधिकारियों के साथ समन्वय को प्राथमिकता दी जाए। न्यायालयों में विचाराधीन मामलों में प्रभावी पैरवी के लिए आवश्यक अभिलेख एवं साक्ष्य समय से उपलब्ध कराए जाएं तथा नारकोटिक्स एवं अवैध दवा कारोबार के विरुद्ध नियमित रूप से प्रभावी कार्रवाई की जाए।

बैठक में जिला शासकीय अधिवक्ता, जिला आबकारी अधिकारी अनूप कुमार, जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह, पुलिस विभाग के अधिकारी, अभियोजन अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला सूचना कार्यालय, एटा।

Leave a Comment

नरायनपुर तिराहे पर उमड़ा जनसैलाब, रोजगार एवं भागीदारी यात्रा के साथ चुनार पहुंचीं सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत। फूल-मालाओं और गगनभेदी नारों से गूंजा नरायनपुर, विधायक ने सुनीं जनता की समस्याएं।