WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

एजेंडे में शामिल हुआ मीडिया का मुद्दा, यह पत्रकारों की एकजुटता की ऐतिहासिक जीत है”* — *एके बिंदुसार

*एके बिंदुसार ने जोरदार प्रतिक्रिया दी “आजादी के बाद पहली बार राजनीतिक दलों के मुख्य एजेंडे में शामिल हुआ मीडिया का मुद्दा, यह पत्रकारों की एकजुटता की ऐतिहासिक जीत है”* — *एके बिंदुसार ने कहा जो राजनीतिक दल अपने एजेंडे में शामिल करें सबसे पहले वह लोकसभा, विधानसभा और विधान परिषद में इस मुद्दे को उठाएं और प्रेस कॉन्फ्रेंस करें*

 

 

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की सियासी बिसात बिछते ही राजनीतिक दलों द्वारा अपने घोषणा पत्रों में पत्रकारों और मीडिया जगत की समस्याओं को शामिल किए जाने पर भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल) कोर कमेटी के संस्थापक एवं ‘अद्वितीय भारत’ के संपादक एके बिंदुसार ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है।

श्री बिंदुसार ने कहा कि आजादी के बाद यह पहली बार हुआ है, जब राजनीतिक दलों ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की पीड़ा को समझा है और मीडिया के कल्याण को अपने मुख्य एजेंडे में जगह दी है। यह पत्रकारों की एकजुटता और लंबे संघर्ष की ऐतिहासिक जीत है।

सियासी दलों को स्पष्ट संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि जो दल मीडिया को केवल प्रचार का साधन समझेगा, वह बड़ी भूल करेगा। पत्रकार जगत को अब कोरे वादों की नहीं, बल्कि धरातल पर ठोस नीतियों की जरूरत है। प्रदेश में अविलंब ‘पत्रकार सुरक्षा कानून’ लागू हो, झूठे मुकदमे रुकें, मान्यता सरल हो तथा छोटे अखबारों, न्यूज़ पोर्टलों और यूट्यूब चैनलों को भी सरकारी विज्ञापनों में बराबर का हक मिले। जो दल इन वादों को ईमानदारी से जमीन पर उतारेगा, वही पत्रकार जगत का वास्तविक भरोसा जीतेगा।

Leave a Comment

नरायनपुर तिराहे पर उमड़ा जनसैलाब, रोजगार एवं भागीदारी यात्रा के साथ चुनार पहुंचीं सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत। फूल-मालाओं और गगनभेदी नारों से गूंजा नरायनपुर, विधायक ने सुनीं जनता की समस्याएं।