WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत छात्राओं को किया जागरूक, रिपोर्ट निशा कांत शर्मा

*बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत छात्राओं को किया जागरूक*

 

*रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिताओं के माध्यम से दिया बाल विवाह उन्मूलन का संदेश*

 

*बाल विवाह रोकने के कानूनी प्रावधानों और बालिकाओं के अधिकारों की दी गई जानकारी*

 

एटा, 27 नवम्बर 2026 (सू0वि0)। जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली के निर्देशानुसार महिला कल्याण विभाग की चाइल्ड हेल्पलाइन एवं एक्सीलेंट सिविल एकेडमी ग्रुप (ई-कैट ग्रुप) के संयुक्त तत्वावधान में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शहर स्थित महारानी लक्ष्मीबाई कन्या इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए इसके उन्मूलन में सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी अजयपाल सिंह एवं अपर जिला सांख्यिकीय अधिकारी (एडीएसटीओ) मुनीश कुमार ने छात्राओं को बाल विवाह के दुष्परिणामों, इसे रोकने के लिए लागू कानूनी प्रावधानों तथा बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा एवं अधिकारों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बाल विवाह बालिकाओं के शारीरिक, मानसिक एवं शैक्षिक विकास को प्रभावित करने वाली गंभीर सामाजिक कुरीति है। इसके उन्मूलन के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर युवाओं एवं छात्राओं की जागरूकता और सहभागिता आवश्यक है।

इस दौरान महिला कल्याण एवं प्रोबेशन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई तथा छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में छात्राओं के बीच रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण, बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने तथा सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर वन स्टॉप सेंटर मैनेजर जागृति चतुर्वेदी, चाइल्ड हेल्पलाइन प्रभारी ज्योति शर्मा, जेंडर स्पेशलिस्ट पूजा मिश्रा, ई-कैट ग्रुप के जिला समन्वयक अमरीश राय, दिनेश शर्मा, नमन कुमार, रामवीर सिंह, अंजुल चौहान, कुलदीप, योगेश, विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रतीक्षा राठौर सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।जिला सूचना कार्यालय एटा 👆🏻

Leave a Comment

नरायनपुर तिराहे पर उमड़ा जनसैलाब, रोजगार एवं भागीदारी यात्रा के साथ चुनार पहुंचीं सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत। फूल-मालाओं और गगनभेदी नारों से गूंजा नरायनपुर, विधायक ने सुनीं जनता की समस्याएं।