WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

प्रभारी मंत्री एवं मा0 जनप्रतिनिधि गणों ने नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किए नियुक्ति , रिपोर्ट सुलेखा राजेश चौधरी

*#एटा…*

*प्रभारी मंत्री एवं मा0 जनप्रतिनिधि गणों ने नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र*

 

*पारदर्शी एवं निष्पक्ष चयन प्रक्रिया के माध्यम से जनपद में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का हुआ चयन*

 

*जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली एवं एसएसपी इला मारन जि की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में आयोजित हुआ कार्यक्रम*

 

शासन की मंशानुसार जनपद में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के चयन की प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत आज कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री कैलाश सिंह राजपूत एवं मा0 विधायकगण विपिन वर्मा डेविड,सत्यपाल सिंह राठौर एवं संजीव दिवाकर द्वारा नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इला मारन जि,मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्र भी उपस्थित रहे।

जनपद में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के कुल 130 पदों का चयन प्रक्रिया निर्धारित मानकों एवं शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराई गई।

कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री एवं मा0 विधायकगण, जिलाधिकारी ने नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर संबंधित विभागीय अधिकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय सिंह एवं अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

नरायनपुर तिराहे पर उमड़ा जनसैलाब, रोजगार एवं भागीदारी यात्रा के साथ चुनार पहुंचीं सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत। फूल-मालाओं और गगनभेदी नारों से गूंजा नरायनपुर, विधायक ने सुनीं जनता की समस्याएं।