WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

संविधान गौरव दिवस पर भाजपा कार्यालय एटा में आयोजित हुई महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक, रिपोर्ट डॉ कृपाल सिंह मानव

संविधान गौरव दिवस पर भाजपा कार्यालय एटा में आयोजित हुई महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक।

 

प्रभारी मंत्री कैलाश सिंह राजपूत ने कार्यकर्ताओं की समस्याएँ सुन त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश।

 

भारत वर्मा (ब्यूरो चीफ)

एटा–(गुनाह का सच) ‘संविधान गौरव दिवस’ के पावन अवसर पर जनपद एटा स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा राज्यमंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री कैलाश सिंह राजपूत की गरिमामई उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने की। जिसमें जिले के समस्त पार्टी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक को संबोधित करते हुए माननीय प्रभारी मंत्री कैलाश सिंह राजपूत ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संविधान दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने भारतीय संविधान के मूल्यों, लोकतांत्रिक आदर्शों और देश की एकता व अखंडता में संविधान की भूमिका पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “संविधान के मूल्यों का सम्मान, लोकतांत्रिक आदर्शों का पालन एवं राष्ट्रहित के प्रति समर्पण ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।” इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्ययोजनाओं की रूपरेखा पर भी गहन विचार-विमर्श किया गया।

संगठनात्मक बैठक के उपरांत पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार माननीय प्रभारी मंत्री जी ने भाजपा कार्यालय पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की जनसमस्याओं को अत्यंत गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने कार्यकर्ताओं द्वारा सौंपे गए प्रार्थना पत्रों को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी एवं संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान का आश्वासन दिया।इसके पश्चात प्रभारी मंत्री जी ने जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर जनपद एटा के चहुँमुखी विकास कार्यों तथा केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तारपूर्वक चर्चा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाध्यक्ष भाजपा प्रमोद गुप्ता ने अंत में सभी का आभार व्यक्त करते हुए पार्टी आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों में सभी से सक्रिय रूप से सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, विधायक संजीव दिवाकर, विधान परिषद सदस्य आशीष यादव, पूर्व विधायक प्रजापालन वर्मा, सुधाकर वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता, जिला महामंत्री सुशील गुप्ता, पीयूष शाक्य, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र दिवाकर, राजेश सरानी, आशीष राजपूत, जिला मंत्री नीलम चौहान, कुशल खितौलिया, राधेश्याम धनगर, सतेंद्र सिंह जादौन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू वर्मा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष केशव राना, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष देवेंद्र भदोरिया, ब्लॉक प्रमुख पुष्पेंद्र लोधी, रवि वर्मा, अशोकरत्न शाक्य, विजेन्द्र सिंह चौहान, महेशपाल सिंह, अंशुल चौहान, आकाश गुप्ता, गजेंद्र शर्मा, नितिन गुप्ता, राजीव चौहान, राजेश वर्मा, प्रदीप वर्मा, धीरेंद्र सिंह, विमल पांडेय, विमल गुप्ता, नीतू चौहान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Comment

नरायनपुर तिराहे पर उमड़ा जनसैलाब, रोजगार एवं भागीदारी यात्रा के साथ चुनार पहुंचीं सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत। फूल-मालाओं और गगनभेदी नारों से गूंजा नरायनपुर, विधायक ने सुनीं जनता की समस्याएं।