WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

नए राजनीतिक समीकरण से महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई हैB M F News

महाराष्ट्र में सहकारी बैंक के चुनावों को लेकर महायुति गठबंधन के भीतर राजनीतिक खींचतान बढ़ गई है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने भाजपा को सत्ता से बाहर रखने के लिए सांगली में कांग्रेस और सतारा में अजित पवार की एनसीपी के साथ गठबंधन कर लिया है। इस नए राजनीतिक समीकरण से महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

 

सांगली जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस और शिवसेना ने मिलकर कब्जा किया। कांग्रेस के महेंद्र लाड अध्यक्ष चुने गए, जबकि शिवसेना के तानाजी पाटिल उपाध्यक्ष बने। इसके साथ ही 22 साल बाद कांग्रेस की अध्यक्ष पद पर वापसी हुई है।

 

सांगली बैंक के 21 सदस्यीय बोर्ड में कांग्रेस के 6, शरद पवार की एनसीपी के 5, भाजपा के 5, शिवसेना के 3 और अजित पवार की एनसीपी के 2 निदेशक हैं। किसी भी दल के पास स्पष्ट बहुमत नहीं था। ऐसे में कांग्रेस और शिवसेना का गठबंधन निर्णायक साबित हुआ और भाजपा को दोनों प्रमुख पदों से बाहर रहना पड़ा।

 

सतारा जिला सहकारी बैंक में भी शिवसेना ने अजित पवार की एनसीपी के साथ गठबंधन कर लिया। यहां भाजपा बोर्ड में सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद सत्ता हासिल नहीं कर सकी। 21 सदस्यीय बोर्ड में भाजपा के 9, अजित पवार की एनसीपी के 8 और शिवसेना के 4 निदेशक हैं। एनसीपी के उदयसिंह पाटिल अध्यक्ष और शिवसेना के दीपक चव्हाण उपाध्यक्ष चुने गए।

 

इस गठबंधन को बनाने में एनसीपी मंत्री मकरंद पाटिल और शिवसेना मंत्री शंभूराज देसाई की अहम भूमिका बताई जा रही है। खास बात यह है कि बैंक के चुनाव भाजपा और शिवसेना ने साथ मिलकर लड़े थे, लेकिन अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनने के समय दोनों दल अलग हो गए।

 

इससे पहले जिला पंचायत चुनावों में भी भाजपा और शिवसेना के बीच मतभेद सामने आए थे। अब सहकारी बैंकों में शिवसेना के नए गठबंधन को भाजपा के साथ उसकी राजनीतिक प्रतिस्पर्धा के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, मुंबई जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक का चुनाव महायुति के तीनों दलों ने मिलकर लड़ने का ऐलान किया है।

 

✍️

Leave a Comment

अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाल दो सक्रिय तस्कर गिरफ्तार, 145 किलो 610 ग्राम अवैध गांजा (अंर्तराष्ट्रीय अनुमानित कीमत लगभग 75 लाख रूपये), 01 मोबाइल, 5,000 रूपये नगद व घटना में प्रयुक्त एक केन्टर बरामद, रिपोर्ट निशा कांत शर्मा एडवोकेट

सनसनीखेज खुलासा: पहले 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, अब खाकी पर वसूली का संगीन इल्जाम! बेचूबीर बाबा मेले की अव्यवस्था पर घिरी प्रबंधन समिति का बड़ा ‘दांव’, एफआईआर से बचने के लिए पुलिस को ही कटघरे में खड़ा किया* -(एके बिंदुसार संपादक)

बेचूबीर मेला : आस्था का जनसैलाब, पांच वर्षों की पड़ताल और व्यवस्थाओं पर उठते गंभीर सवाल अद्वितीय भारत की विशेष ग्राउंड रिपोर्ट और फैक्ट-चेक : पिछले पांच वर्षों (2022–2026) के अनुभव, आरोपों की सच्चाई और पारदर्शी व्यवस्था की जिम्मेदार मेला प्रबंधन समिति के कार्यों की उच्चस्तरीय जांच की मांग।* एके बिंदुसार  संपादक की कलम से