*सनसनीखेज खुलासा: पहले 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, अब खाकी पर वसूली का संगीन इल्जाम! बेचूबीर बाबा मेले की अव्यवस्था पर घिरी प्रबंधन समिति का बड़ा ‘दांव’, एफआईआर से बचने के लिए पुलिस को ही कटघरे में खड़ा किया*
-(एके बिंदुसार संपादक)
मीरजापुर (अहरौरा)।
थाना अहरौरा क्षेत्र के ग्राम बरही स्थित सुप्रसिद्ध बेचूबीर बाबा के तीन दिवसीय वार्षिक मेले में 80 वर्षीय बुजुर्ग श्रद्धालु की नहर में डूबकर हुई दर्दनाक मौत का मामला अब बेहद संवेदनशील और सनसनीखेज मोड़ पर पहुंच गया है। एक तरफ जहां मेला प्रबंधन समिति की घोर लापरवाही से एक बुजुर्ग की जान चली गई और अभी तक समिति के पदाधिकारियों पर गैर-इरादतन हत्या या लापरवाही का मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है, वहीं दूसरी ओर कार्रवाई की आंच खुद पर आते देख मेला प्रबंधन समिति ने अब क्षेत्रीय पुलिस पर ही अवैध वसूली का संगीन आरोप जड़ दिया है।
पहला अपराध: अव्यवस्था की भेंट चढ़ी 80 वर्षीय बुजुर्ग की जान
18 से 20 नवंबर तक आयोजित इस विशाल मेले में पूर्वांचल सहित बिहार, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश से लाखों श्रद्धालु उमड़े थे। सोनभद्र निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग अपने बेटे के साथ दर्शन करने आए थे, लेकिन भीड़ नियंत्रण, खोया-पाया केंद्र और नहर किनारे बैरिकेडिंग के अभाव में वे बेटे से बिछड़कर गहरे पानी में समा गए। शुक्रवार को उनका शव नहर में उतराता मिला।
स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं का सीधा आरोप है कि भारी चंदा और शुल्क वसूलने के बावजूद प्रबंधन समिति ने सुरक्षा के नाम पर शून्य व्यवस्था की थी। इस पूरे मामले में समिति की सीधी जवाबदेही बनती है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी स्थानीय थाने में मेला प्रबंधन समिति को दोषी ठहराते हुए अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
दूसरा अपराध: कार्रवाई से बचने के लिए पुलिस पर मढ़ा वसूली का आरोप
मामले में सबसे बड़ा और चौंकाने वाला मोड़ तब आया, जब मेले की अव्यवस्था और बुजुर्ग की मौत को लेकर उठे सवालों पर क्षेत्रीय पुलिस ने जांच और कार्रवाई की तरफ कदम बढ़ाया। खुद को कानूनी शिकंजे में फंसता देख मेला प्रबंधन समिति ने पलटवार करते हुए क्षेत्रीय थाने की पुलिस पर ही पैसा वसूलने का गंभीर आरोप लगा दिया।
जानकारों और क्षेत्रवासियों का मानना है कि यह प्रबंधन समिति का दोहरा अपराध है—पहला, घोर लापरवाही बरतकर एक 80 वर्षीय बुजुर्ग को मौत के मुंह में धकेलना, और दूसरा, अपनी खाल बचाने तथा जांच को भटकाने के लिए कानून के रखवालों पर ही आरोप लगाकर दबाव बनाना।
एके बिंदुसार ने उठाई जोरदार मांग
इस पूरे घटनाक्रम पर भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी के संस्थापक एवं हिंदी दैनिक समाचार पत्र ‘अद्वितीय भारत’ के संपादक एके बिंदुसार ने कड़ा रुख अपनाते हुए जोरदार मांग उठाई है।
“मेला प्रबंधन समिति की घोर लापरवाही के कारण एक 80 वर्षीय बुजुर्ग की असमय मृत्यु हुई है, जो अक्षम्य अपराध है। अब जब पुलिस कार्रवाई की ओर बढ़ रही है, तो खुद को बचाने के लिए थाने पर वसूली का आरोप लगाना प्रबंधन समिति का दूसरा गंभीर अपराध है। बिना किसी दबाव के मेला प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों के खिलाफ बुजुर्ग की मौत के मामले में अभिलंब मुकदमा दर्ज किया जाएं — एके बिंदुसार,
अभिलंब एफआईआर और उच्चस्तरीय जांच की उठी मांग
इस पूरे घटनाक्रम ने प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। क्षेत्र के प्रबुद्ध वर्ग और पीड़ित परिवार की मांग है कि मेला प्रबंधन समिति के घोर लापरवाही के कारण आए , बुजुर्ग की मौत के मामले में समिति के पदाधिकारियों को नामजद करते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए। साथ ही, पुलिस पर लगाए गए वसूली के आरोपों की भी निष्पक्ष और विधिपूर्वक उच्चस्तरीय जांच कराई जाए,















