WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

मां का अंतिम संस्कार कर लौटे योगी, पीएम मोदी लखनऊ पहुंचे: 5वें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में B M F News

*मां का अंतिम संस्कार कर लौटे योगी, पीएम मोदी लखनऊ पहुंचे: 5वें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में 52 नेशनल टॉपर्स को किया सम्मानित, सपा सांसद ने कसा तंज*

*लखनऊ |* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार शाम लखनऊ पहुंच गए। वे थोड़ी देर में गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित 5वें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। इसमें यूपी के 6 और देशभर के 52 नेशनल टॉपर्स को सम्मानित किया गया।

*मां का अंतिम संस्कार कर लौटे योगी भी मौजूद*
कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी हरिद्वार में अपनी मां सावित्री देवी का अंतिम संस्कार कर लखनऊ पहुंचे।

*पहली बार दिल्ली से बाहर हुआ समारोह, 4,200 प्रशिक्षणार्थी शामिल*
समारोह में प्रदेश के प्रशिक्षण संस्थानों के करीब 4,200 प्रशिक्षणार्थी शामिल हुए। यह पहली बार है, जब राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह दिल्ली से बाहर आयोजित किया जा रहा है।

*सुरक्षा में 4,400 पुलिसकर्मी तैनात*
पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। सुरक्षा में 4,400 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। इनमें 8 DCP, 10 ADCP और 34 ACP शामिल हैं। इसके अलावा 114 इंस्पेक्टर, 946 SI और 1,967 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल तैनात रहे।

*सपा सांसद राजीव राय ने कसा तंज*
पीएम मोदी के कार्यक्रम पर सपा सांसद राजीव राय ने तंज कसा। उन्होंने कहा –

> “पेपर लीक करके छात्रों का भविष्य खराब करने वाले, आरक्षण लूटने वाले और नौकरियां बाहरी कंपनियों के हवाले करने वाले अब छात्रों के भविष्य की बात कर रहे हैं।”

*लाइव अपडेट*
पीएम मोदी इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचे, भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए।

Leave a Comment