WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

एनसीसी कैडेट्स को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर दिलाई गई सड़क सुरक्षा की शपथ, रिपोर्ट इस्लाम खान

 

 

*एटा – यातायात पुलिस द्वारा गांधी स्मारक इण्टर कॉलेज के छात्रों एवं एनसीसी कैडेट्स को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर दिलाई गई सड़क सुरक्षा की शपथ।*

 

आज दिनांक 21.11.2026 को जनपद एटा के कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, जीटी रोड एटा में यातायात पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं एवं एनसीसी कैडेट्स को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

 

इस दौरान उपस्थित विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा सड़क पर सुरक्षित आवागमन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

 

साथ ही सभी विद्यार्थियों एवं एनसीसी कैडेट्स को “सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा” की शपथ दिलाई गई तथा स्वयं यातायात नियमों का पालन करने एवं दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया।

 

इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक श्री बृजेश कुमार एवं टीआई श्री अनिल कुमार वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment