*गरीब कन्या के जटिल ऑपरेशन को निःशुल्क कर डॉ. हिमांशु उपाध्याय ने पेश की मानव सेवा की मिसाल, महिला आयोग की सदस्य ने दी बधाई*
एटा 21 नवंबर ।एक गरीब परिवार की कन्या के कूल्हे में ट्यूमर एवं चेहरे से संबंधित जटिल ऑपरेशन को निःशुल्क करके डॉ. हिमांशु उपाध्याय ने मानवता एवं सेवाभाव का सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की कन्या को उपचार उपलब्ध कराने के इस पुनीत कार्य के लिए उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने डॉ. हिमांशु उपाध्याय को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
सदस्य ने डॉ. उपाध्याय के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना और आर्थिक अभाव के कारण किसी को बेहतर उपचार से वंचित न रहने देना समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण दायित्व है। चिकित्सा के क्षेत्र में इस प्रकार की संवेदनशीलता एवं सेवाभाव समाज के लिए प्रेरणादायक है।
उन्होंने कहा कि ऐसे मानवीय प्रयास समाज में सेवा, सहयोग और संवेदना की भावना को मजबूत करते हैं। निःशुल्क उपचार के माध्यम से एक जरूरतमंद परिवार को राहत एवं नई उम्मीद प्रदान करना वास्तव में सराहनीय कार्य है।















