*एटा – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ० इलामारन जी. के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी सकीट श्री नीतीश गर्ग द्वारा वाहनों की चेकिंग करते हुए वाहनों से हटवाए गए प्रेशर हॉर्न एवं शीशों पर लगी काली फिल्म।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन जी के निर्देशन में जनपद में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने एवं सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी सकीट श्री नीतीश गर्ग द्वारा थाना मलावन क्षेत्रांतर्गत विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान वाहनों की चेकिंग करते हुए उनमें लगे प्रतिबंधित प्रेशर हॉर्न एवं शीशों पर लगी काली फिल्म को हटवाया गया तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।
इस मौके पर थाना पुलिस बल मौजूद रहा।
एटा पुलिस की अपील: यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित वाहन चलाएं एवं सड़क सुरक्षा में पुलिस का सहयोग करें।















