WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

एआईसीसी सचिव जितेंद्र बघेल को बनाया गया छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी,हर्ष व्यक्त, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

एआईसीसी सचिव जितेंद्र बघेल को बनाया गया छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी,हर्ष व्यक्त

 

एटा! गत शुक्रवार की देर रात्रि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा एआईसीसी के सचिव जितेंद्र बघेल निवासी ग्राम कासोन जिला एटा उत्तर प्रदेश को छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रदेश प्रभारी मनोनीत किया गया है ।

जितेंद्र बघेल को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का राष्ट्रीय सचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने पर

एटा शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनीत पाराशर वाल्मीकि ने फोन करके उनको बहुत-बहुत बधाई देते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी ।

वही युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष आदर्श कुमार मिश्रा ने कहा कि जितेंद्र बघेल लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के एक सच्चे और ईमानदार का कार्यकर्ता रहे हैं, पार्टी ने जो उनको ज़िम्मेदारी दी है , उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और मजबूत बनेगी !

इस अवसर अनिल सोलंकी पूर्व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी,सुखबीर धनगर तारा राजपूत, नैना शर्मा, संजीव गुप्ता, सुभाष सागर, अरुणेश गुप्ता ,राधा कृष्ण गुप्ता, महेंद्र राजपूत, चंद्रकांत गांधी ,शिव चौधरी उर्फ भोला वाल्मीकि ने हर्ष व्यक्त किया है !

Leave a Comment