WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

आमरण अनशन और भूख हड़ताल पर बैठी समाजसेवी महिला समीक्षा मिश्रा अपने फैसले पर अटलB M F News

*अंबेडकर नगर / टांडा में नशे के खिलाफ छिड़ी जंग।*

आमरण अनशन और भूख हड़ताल पर बैठी समाजसेवी महिला समीक्षा मिश्रा अपने फैसले पर अटल।

कि कोतवाल का गैर जनपद में ट्रांसफर हो और…

दागियों पर संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज हो!

धरना प्रदर्शन पर बैठी ब्रांड पत्रकार सुयश कुमार मिश्रा की पत्नी समीक्षा मिश्रा ने….

भूख और प्यास को विदा बोलकर लोकहित में जान देने पर आमादा होकर ,

*इस बात पर दृढ़ हो चुकी हैं कि जुए का फड़ चलाने और विद्यार्थियों तथा युवाओं को नशे की लपेट में लाने वाले लोगों पर मुकदमा दर्ज हो !*

और संबंधित टांडा कोतवाल ठा. दीपक सिंह रघुवंशी का गैर जनपद में स्थानांतरण करके संपूर्ण मामले की निष्पक्ष जांच हो।

*ईश्वर का आगमन और दरिद्र की विदाई का त्यौहार है ‘देव उठनी, एकादशी!*

जब लोग अपने घरों में इस मासूम ठंड में अपने परिवार के साथ एकादशी का जश्न मना रहे हैं!

और सुबह चारों तरफ पुराने सूप की पिटाई हो रही है ।

तब समीक्षा मिश्रा दिल्ली की नेहा बोरा की तर्ज पर अंबेडकर नगर में नशे के ख़िलाफ़ एक जंग छेड़ चुकी हैं।

*एडीएम अंबेडकर नगर देर शाम धरना स्थल पर आकर अपने प्रशासनिक धर्म का कथित पालन करके जिला प्रशासन की पीठ जरूर सहला गए!*

लेकिन किसी भी तरीके का मान मनौवल कराने मे वे बेहद फिसड्डी साबित हुए।

आधी रात के आसपास अपने निजी वाहन से –

गाली बाज कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी की पीड़ा को खुद में समेटे ….

अपने प्रिय सुपुत्र अंकित श्रीवास्तव और पुत्रवधू तथा शुभचिंतकों के साथ,

बीती आधी रात में नृपेंद्र सिंह श्रीवास्तव धरना स्थल पर आए।

अंबेडकर मूर्ति को प्रणाम करते हुए

समाजसेवी समीक्षा मिश्रा को उन्होंने धैर्य बंधाते हुए कहा कि,

सरकार और कानून हमें जरूर न्याय मिलेगा।

जिलाधिकारी ईशा प्रिया जी बहुत अच्छी अधिकारी हैं उनसे जनपद को बहुत बड़ी उम्मीद है।

*कल सूरज डूबने के पहले गलत लोगों के साथ उचित फैसला सरकार की तरफ से अवश्य होगा।*

आपका यह त्याग व्यर्थ नहीं जाएगा !

टांडा को नशा और जुए की फड़ से मुक्त कराकर रहूंगा।

भले ही मेरा खून ही उसमें क्यों ना शामिल हो।

*उन्होंने अंबेडकर नगर के पत्रकार साथियों को भी धन्यवाद ज्ञापित किया…।*

देर रात एक लंबी बात और योजना के बाद ,

अपने परिवार के साथ नृरपेंद्र श्रीवास्तव दुखी और आक्रोशित भाव लेकर राजधानी की ओर रवाना हो गए।

जनपद की जिलाधिकारी और लेडी सिंघम पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह जैसी-

दो काबिल महान अधिकारियों की निगहबानी में,

जनपद में जहां खुशहाली की बात हो रही हो,

*वहीं एक महिला समाजसेवी युवाओं का भविष्य बचाने के लिए*….

अंबेडकर नगर प्रशासन के नाम पर भूख हड़ताल और आमरण अनशन पर बैठी है।

किंतु यह भी सच है कि अंबेडकर नगर प्रेस क्लब इस लोकल महाभारत में केवल तटस्थ दृष्टा नहीं है।

युधिष्ठिर ने अपनी पत्नी को जुए के दाव पर लगा दिया था ।

आज एक शहर कोतवाल और कुछ गोलबंद लोगों के लिए ब्रांड पत्रकार सुरेश कुमार मिश्रा ने ….

जहां खबरों जन जागरण का नमूना पेश किया है ।

वहीं उनकी पत्नी समाज सेवी समीक्षा मिश्रा ने यह साबित कर दिया कि –

लोकहित के किसी पायदान पर ‘नारी शक्ति, कमजोर नहीं है।

जो अपना घर आंगन ही नहीं बल्कि किसी दूसरे के लिए अपना सर्वस्व दान करने का दम रखती है।

नहीं तो यूं ही कौन किसके लिए आमरण अनशन और भूख हड़ताल करता है ?

मीडिया से टेलिफोनिक वार्ता में समीक्षा मिश्रा ने ए.डी.एम .अंबेडकर नगर के संबंध में कहा कि –

*चेहरे पर कन्हैया छाप मुस्कान बनाकर किसी समाज सेवी महिला से आमरण अनशन और भूख हड़ताल का व्रत नहीं तुड़वाया जा सकता!*

उसके लिए सत्य का संकल्प, उत्साह और अद्भुत प्रशासनिक क्षमता की आवश्यकता होती है।

आमरण अनशन का यह क्रम न्याय मिलने तक जारी रहेगा।

तो दूसरी तरफ पीड़ित वरिष्ठ पत्रकार रूपेंद्र श्रीवास्तव की पीड़ा से आहत ,

कायस्थ समाज इसे अपनी प्रतिष्ठा का विषय मान चुका है।

*सूत्रों की माने तो एक गर्भवती महिला द्वारा बहुत देर तक …*

भूख हड़ताल और अनशन करना उसके प्राण के लिए घातक साबित हो सकता है।

 

डा. मेला

Leave a Comment