WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

दो बूंद जिंदगी की, रविवार से शुरू होगा सघन पल्स पोलियो अभियान, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

दो बूंद जिंदगी की, रविवार से शुरू होगा सघन पल्स पोलियो अभियान
– पोलियो अभियान से पहले 21 नवंबर को निकलेगी जागरूकता रैली, सीएमओ करेंगे उद्घाटन
– मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से आवास विकास तक निकाली जाएगी रैली
– सीएमओ ने ‘दो बूंद जिंदगी की’ पिलाने की अपील की

आगरा, 20 नवंबर 2026।
जनपद में छह दिवसीय सघन पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के सफल संचालन और व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा। यह अभियान 22 नवंबर (रविवार) से शुरू होगा, जिसकी तैयारियों के तहत रैली 21 नवंबर (शनिवार) को सुबह 9:00 बजे मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से आवास विकास तक निकाली जाएगी। रैली का उद्घाटन सीएमओ डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव करेंगे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि इस बार पल्स पोलियो अभियान में 6.81 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। पल्स पोलियो अभियान का बूथ दिवस 22 नवंबर (रविवार) को आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए सभी की जिम्मेदारी निर्धारित कर दी गई है, ताकि एक भी बच्चा दवा पीने से वंचित न रह जाए। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने शून्य से पांच साल तक के बच्चों को हर हाल में पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं।

 

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. उपेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने बताया कि भारत पोलियो मुक्त है, लेकिन कुछ पड़ोसी देशों में पोलियो वायरस अभी भी मौजूद है, जिस कारण इसके वापस लौटने का खतरा बना हुआ है। इसलिए बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए बीच-बीच में यह अभियान आयोजित किया जाता है, ताकि हमारे देश के बच्चे पोलियो की गंभीर बीमारी से सुरक्षित रहें। अभियान के दौरान 6.81 लाख शून्य से पांच साल तक के बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। 22 नवंबर (रविवार) को 2703 बूथों पर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। जो बच्चे बूथ दिवस पर दवा पीने से छूट जाएंगे, उन्हें स्वास्थ्य विभाग की 1761 टीमें 23 से 27 नवंबर (सोमवार से शुक्रवार) तक घर-घर जाकर दवा पिलाएंगी।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में टीमें अभियान में लगाई जाएंगी। इसके अलावा जिला स्तरीय अधिकारी भी पल्स पोलियो टीमों का औचक निरीक्षण करेंगे। उन्होंने बताया कि पल्स पोलियो अभियान का रोजाना शाम को ब्लॉक स्तर के नोडल अधिकारियों द्वारा फीडबैक लिया जाएगा और अभियान की समीक्षा की जाएगी।

Leave a Comment